Drawer Designs: घर के हर कोनों को ऐसे दें Modern Touch, काम आएंगे ये स्टाइलिश ड्रॉवर डिजाइंस

घर को खूबसूरत बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं कई प्रयास करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और इसके लिए कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर फर्नीचर बनाने का सोच रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कॉर्नर ड्रॉवर डिजाइंस बताएंगे, जो आपके रूम के कोनों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे साथ ही घर को भी खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे।
नट-ब्राउन सॉलिड वुड कॉर्नर कैबिनेट
अगर आप भी अपने घर के कोनों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप नट-ब्राउन सॉलिड वुड कॉर्नर कैबिनेट को घर के किसी भी रूम के कोने में रखकर अपने पूरे रूम की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरह के कॉर्नर ड्रॉवर को आप फर्नीचर वाले से डिजाइन करवा सकती हैं या रेडीमेड भी खरीद सकती हैं। यह दिखने में भी आपके रूम को बेहतर बनाएगा।

डोम मॉडर्न वुडन 3-शेल्फ कॉर्नर ड्रॉवर
आप चाहे तो डोम मॉडर्न वुडन 3-शेल्फ कॉर्नर ड्रॉवर को भी अपने लिविंग रूम के किसी भी कोने वाले हिस्से में रखकर कमरे को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बना सकती हैं साथ ही खाली कोने को भर सकती हैं। इसे आप कोने में रखकर होने घर को रॉयल लुक दे सकती हैं। इसके अंदर काफी स्पेस है। ऐसे में इनके अंदर कुछ जरूरत का सामान भी भरकर रख सकती हैं।

4 ड्रॉवर वाला लकड़ी का कॉर्नर कैबिनेट
अगर आप अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और अपने खाली कमरे को भरना चाहती हैं, तो अब आप अपने घर के किसी भी कोने में इस तरह के कॉर्नर ड्रॉवर को शामिल कर सकती हैं। ऐसे कॉर्नर ड्रॉवर डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके पूरे घर की खूबसूरती को बढ़ा देंगे। इसके ऊपर आप आर्टिफिशियल प्लांट रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Bedroom Storage Hacks: बिना अलमारी भी बेडरूम रहेगा ऑर्गेनाइज्ड, छोटे स्पेस के लिए अपनाएं ये स्मार्ट स्टोरेज ट्रिक्स
दो शेल्फ और दो दरवाजों वाला कार्नर ड्रॉवर
आप चाहें तो इस तरह के खूबसूरत दो शेल्फ और दो दरवाजों वाला कार्नर ड्रॉवर को भी शामिल कर सकती हैं। इसे आप घर के किसी भी कोने में रखकर अपने पूरे घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे कॉर्नर ड्रॉवर को आप फर्नीचर वाले से बनवा सकती हैं या रेडीमेड भी खरीद सकती हैं।

लकड़ी की फिनिश वाला स्टोरेज कैबिनेट
इस तरह के लकड़ी की फिनिश वाला स्टोरेज कैबिनेट भी आपके रूम की खूबसूरती को बरकरार रखने में एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसके ऊपर आप कुछ भी आर्टिफिशियल डेकोरेशन के सामान रखकर अपने कमरे के कोने को खूबसूरत बना सकती हैं। इसमें काफी स्पेस है, ऐसे में आप इसके अंदर अपनी जरूरत का सामान भी रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Bed Box Cleaning Tips: मिनटों में चमकाएं बेड बॉक्स का स्टोरेज, इन 3 टिप्स की मदद से कम मेहनत में होगी सफाई
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : PINTEREST/Pick 'n Save Stores/Litfad/Latha/Nidhi
- घर के कौने को कैसे खूबसूरत बना सकते हैं?
- घर के कौने को खूबसूरत बनाने के लिए आप कार्नर ड्रॉवर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- वुडन स्टोरेज दराज कितने तक मिल सकते हैं ?
- दराज आपको 5 हजार तक मिल सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।