herzindagi
Holi game

Holi 2024: होली के दिन त्योहार का मजा दोगुना करने के लिए घर पर खेलें ये इंटरेस्टिंग गेम्स

Holi Special: होली में तहलका मचाने के लिए अगर आप भी अपने घरों में कुछ गेम्स खेलने का प्लान बना रही हैं तो यहां से आइडिया ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-03-20, 20:34 IST

Holi Celebration:  होली साल भर में आने वाला सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। देशभर में लोग इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। रंगो के उत्सव होली को सेलिब्रेट करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग मोहल्ले में टेंट लगाकर दोस्तों के साथ रंग खेलते हैं। तो कई लोग होली के मजे को दोगुना करने के लिए घरों में ही गेम्स आदि ऑर्गेनाइज कर लेते हैं। इस साल अगर आप भी कुछ ऐसा करने की सोच रही हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको घर में फन एक्टिविटीज और गेम्स खेलने की कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आप और आपका पूरा परिवार साथ में खूब एंजॉय कर सकता है।

ट्रुथ एंड डेयर

holi  Celebration party

यह एक बहुत ही फेमस गेम है, जो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक का काफी ज्यादा पसंद आता है। ये गेम बेहद मजेदार भी है, जिसे आप अपनी फैमिली, फ्रेंड्स और रिश्तेदारों के साथ भी खेल सकते हैं। इस गेम के जरिए आप एक दूसरे से कुछ मजेदार सवाल भी पूछ सकते हैं। यही नहीं आप उनसे मजेदार एक्ट या टास्क भी करवा सकते हैं। 

पासिंग द पार्सल

पासिंग द पार्सल काफी प्रचलित गेम है, जिसमें सभी लोग गोल से इकट्ठा होकर बैठ जाते हैं और एक पार्सल एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को दिया जाता है। इस दौरान एक म्यूजिक भी बजता रहता है। जैसे ही म्यूजिक रुकता है और उस दौरान जिस भी व्यक्ति के हाथ में पार्सल होता है, वह अन्य खिलाड़ियों द्वारा दिए गए टास्क को पूरा करता है। फिर, वह गेम से बाहर हो जाता है। इस तरह, धीरे-धीरे करके एक-एक व्यक्ति आउट होता जाता है और जो अंत में बचता है, वही विनर होता है।

इसे भी पढ़ें- होली पार्टी का हैंगओवर उतारने में काम आएंगे ये टिप्स

लुडो

holi Celebration party

अगर आपके घर में सिर्फ चार ही लोग हैं, तो होली के दिन ये गेम भी आप खेल सकते हैं। बच्चों को माता-पिता के साथ बैठकर ऐसे खेलना और वक्त बिताना काफी अच्छा लगता है। इसके साथ आप स्नैक्स लेकर भी बैठ सकते हैं। यह आपके होली के मजा को दोगुना कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें- होली पर मस्ती करते समय फोन-घड़ी और अपने किमती सामान की चिंता छोड़ दें, ये हैक्स आएंगे काम

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।