herzindagi

Holi 2023: राशि अनुसार पहनें इन रंगों के कपड़े, जीवन में आएगी खुशहाली

रंगों का त्योहार होली लोगों के लिए बहुत मायने रखता है। हिंदू कैलेंडर माह फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाती है। पर्व न सिर्फ हिन्दुओं में बल्कि अन्य समुदायों में भी बड़ी ही धूम- धाम से मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं और एक दुसरे के करीब आ जाते हैं। इस दिन होलिका दहन के साथ एक-दूसरे को रंग लगाने की प्रथा भी है और यह भी कहा जाता है कि इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ काम करते हैं तो जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहती है। खासतौर पर यदि आप होली के दिन अपनी राशि के अनुसार रंगों का चुनाव करती हैं तो ये जीवन में समृद्धि के द्वार खोलने में मदद करता है। यही नहीं इस दिन सही रंगों के कपड़े पहनने से भी आपके जीवन में खुशहाली आती है। आइए <strong>ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया</strong> जी से जानें कि आपको अपनी राशि के अनुसार होली के दिन किन रंगों के कपड़े पहनने चाहिए।&nbsp;

Samvida Tiwari

Editorial

Updated:- 31 Jan 2023, 10:01 IST

मेष राशि

Create Image :

चूंकि आपकी राशि अग्नि है इसलिए आपके लिए लाल रंग सबसे शुभ माना जाता है। यदि आप होली के दिन लाल रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में सौहार्द्र बना रहेगा। आप इस दिन होली खेलते समय लाल के अलावा पीला और गुलाबी रंग भी पहन सकती हैं।

 

मकर राशि

Create Image :

यह राशि (मकर राशिफल 2023) पृथ्वी राशि से संबंधित है और शनि द्वारा नियंत्रित है। भगवान शनि के रंगों के साथ यदि आप होली मनाएंगे तो आपके लिए फलदायी होगा। इस दिन आप काला, नीला या स्लेटी रंगों का चुनाव कपड़ों के लिए कर सकती हैं। 

 

कुंभ राशि

Create Image :

होली नए लोगों से मिलने और उनके साथ सामूहीकरण करने का सही समय होता है। यदि आप इस दिन हरे, नीले और बैंगनी रंग पहनें तो आपको उत्सव का भरपूर मजा मिलेगा और जीवन में शुभता आएगी।

मीन राशि

Create Image :

मीन जल राशि है जिस पर बृहस्पति का शासन है। इसलिए वे हमेशा होली मनाने और अपने प्रियजनों के बीच अपनी खुशी और शांति साझा करने की तलाश में रहते हैं। यदि आप होली के दिन हरा, लाल, इंडिगो और गुलाबी चुनें तो आपके लिए बेहतर होगा। 

होली के दिन अपनी राशि के अनुसार यदि आप रंगों का चुनाव करती हैं तो आपके जीवन में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com 

वृषभ राशि

Create Image :

इस राशि का स्वामी शुक्र को माना जाता है। इसलिए यदि आप होली के दिन चमकीले रंग जैसे गुलाबी और केसरिया को चुनेंगी तो आपके लिए बेहतर होगा। आप विकल्प के रूप में नीले और हल्के हरे रंग का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Holi 2023: होली की तिथि, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व

मिथुन राशि

Create Image :

आपकी राशि (मिथुन होरोस्कोप 2023) का स्वामी बुध ग्रह को माना जाता है। इसलिए ज्योतिष के अनुसार आपको होली के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनने की सलाह दी जाती है। इस रंग का इस्तेमाल आपके जीवन में सौहार्द्र ला सकता है। 

कर्क राशि

Create Image :

यह एक जल चिह्न है जिसे चंद्रमा द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इस राशि के जातकों को सफेद या सिल्वर कलर के वस्त्र धारण करने की सलाह दी जाती है।  आपके लिए नारंगी रंग भी एक अच्छा विकल्प है। 

सिंह राशि

Create Image :

इस राशि को अग्नि राशि माना जाता है जो भगवान सूर्य द्वारा शासित होती है। चूंकि सूर्य का रंग नारंगी है इसलिए आपको ज्योतिष के अनुसार होली में नारंगी रंग पहनने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप लाल ,गोल्डन या कॉपर रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं।

कन्या राशि

Create Image :

कन्या को पृथ्वी की राशि माना जाता है। इसलिए यदि आप होली में प्रकृति से जुड़े रंगों का चुनाव करेंगी तो आपके जीवन में समृद्धि आएगी। होली के दिन आप आप लाल रंग से बचें और हरा, नारंगी और पीले रंग के कपड़ों का चुनाव करें। 

इसे जरूर पढ़ें: होलिका दहन के दिन करें ये 10 टोटके

तुला राशि

Create Image :

होली के त्योहार के दिन यदि आप बैंगनी, गुलाबी या सफेद रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में खुशहाली आएगी। ये कपड़े आपके जीवन में सौहार्द्र लाने में मदद करते हैं। 

वृश्चिक राशि

Create Image :

इस राशि के जातकों पर मंगल ग्रह का शासन होता है। आप यदि होली के दिन लाल, गुलाबी और हरे रंग के अलावा सभी रंगों का इस्तेमाल करेंगी तो आपके लिए शुभ होगा। 

धनु राशि

Create Image :

यह राशि अग्नि की राशि है और इसका स्वामी बृहस्पति है। अगर आप शांत और तनाव मुक्त रहना चाहते हैं तो होली के दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।