Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:06 AM IST

Hindu New Year Affect On Zodiac Signs: हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत पर इन राशियों का चमक उठेगा भाग्य

चैत्र के महीने से हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत हो जाती है। इस बार हिन्दू न्यू ईयर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी होने वाला है। 
Updated:- 2023-02-20, 12:56 IST
image

Hindu New Year Ka Rashiyo Par Prabhav: हिन्दू न्यू ईयर की शुरुआत चैत्र के महीने से होती है। इस साल हिन्दू नव वर्षा बहुत ही शुभ योग में पड़ने जा रहा है। हिन्दू नववर्ष की शुरुआत के दौरान ग्रह और नक्षत्रों का अनोख संगम बनने जा रहा है जिससे राशियों पर लाभकारी प्रभाव पड़ते देखा जा सकेगा। 

ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको हिन्दू नव वर्ष का कुछ खास राशियों पर कैसा असर देखने को मिलेगा इस अबरे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। तो चलिए हिन्दू न्यू ईयर के मौके पर जानते हैं राशियों का हाल और कुछ सरल उपायों के बारे में। 

हिन्दू नव वर्ष, विक्रम संवत 2080 की शुरूआत 22 मार्च, दिन बुधवार से हो रही है। हिन्दुओं के नए साल के राजा यानी कि वह ग्रह जिसका अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेगा वह बुध होंगे। वहीं, मंत्री होंगे शुक्र ग्रह। इनकी युति से राशियों को लाभ पहुंचेगा। 

मिथुन राशि 

hindu nav varsh  kab se hai

मिथुन राशि के लिए हिन्दू नव वर्ष भाग्य का साथ लेकर आ रहा है। हिन्दू नव वर्ष में ग्रहों के प्रभाव से मिथुन राशि के व्यापारियों को धन (धन प्राप्ति के उपाय) लाभ होने के प्रबल संकेत हैं। लेन-देन से पहले अपने इष्ट का स्मरण अवश्य करें नहीं और संभव हो तो भोग भी लगाएं। 

इसे जरूर पढ़ें: Hindu New Year 2023: जानें कब से शुरू हो रहा है हिन्दू नव वर्ष और क्या है इसका महत्व

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए हिन्दू नव वर्ष में नौकरी (नौकरी में प्रमोशन के उपाय) के कई मार्ग खुलेंगे।यात्रों का सुख मिलगे और प्रेम में रुचि बढ़ सकती है। संबंध स्ताहापित होगा। विवाह की बात चल सकती है और इस साल विवाह बंधन में आप बंध सकते हैं।  

hindu nav varsh

तुला राशि 

तुला राशि के लोगों की आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी और हिन्दू नव वर्ष में इन्हें धार्मिक कार्य करने के कई मौके मिलेंगे। धार्मिक कार्यों से ही इनके सभी काम बनेंगे। संभव हो तो गरीबों को भोजन कराएं।

इसे जरूर पढ़ें: Shri Radha Death: आखिर कैसे हुई थी श्री राधा रानी की मृत्यु?

धनु राशि 

hindu nav varsh

धनु राशि के जातकों के लिए हिन्दू नव वर्ष शुभता लेकर आ रहा है। साहस और पराकर्म के कारण समाज में सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखने की ज़रुरत होगी। कोई परेशान भी करे तब भी समय की मांग के अनुसार खुद को शांत रखें। 

 

तो ये होने वाला है हिन्दू नव वर्ष का राशियों पर प्रभाव। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Wikipedia 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।