विधवा महिलाओं को इस स्कीम से मिलेगा लाभ, जानें डिटेल

हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही एक नई योजना (मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना) शुरू करेगी। इस योजना के तहत विधवाओं और अकेली महिलाओं को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। ऐसे में कई विधवा महिलाओं को इस स्कीम के जरिए मदद मिलने वाली हैं।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया ऐलान
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि सरकार इस वित्तीय वर्ष में लगभग 7,000 महिलाओं को 1.5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इसके तहत विधवा महिलाओं को काफी राहत मिलने वाली हैं। इस स्कीम के जरिए लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र महिलाओं की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
महिलाओं को मिलेगी मदद
वहीं हिमाचल के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन महिलाओं को वह सभी आवश्यक सहायता मिलेगी जो उन्हें चाहिए। इस योजना के तहत महिलाएं अब अपने घरों का निर्माण करने में सक्षम होंगी। जो न केवल उन्हें एक सुरक्षित रहने की जगह प्रदान करेगी बल्कि महिलाओं के स्वामित्व और सशक्तिकरण की भावना भी प्रदान करेगी।
इसे भी पढ़ें: बेहद खूबसूरत है हिमाचल का ये गांव जीभी, जरूर जाएं यहां घूमने
मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना
इस स्कीम का नाम (मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना) रखा गया है। उम्मीद है कि इस स्कीम की शुरुआत जल्द ही होने वाला है। इस योजना की घोषणा बजट सत्र के दौरान की गई थी। महिला एवं बाल विकास विभाग योजना की रूपरेखा को अंतिम रूप दे रहा है। ( इन सरकारी स्कीम में निवेश करके आप भी उठा सकती हैं लाभ )
इसे भी पढ़ें: हिमाचल की इन जगहों पर जरूर गुजारें गर्मी के कुछ दिन
विधवा महिलाओं को मिलेगा लाभ
इतना ही नहीं हिमाचल प्रदेश सरकार उन्हें इसके साथ ही बिजली, पानी जैसी सुविधा भी देने वाली हैं। ऐसे में यह हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए काफी बड़ी बात हैं। हालांकि हमें इस स्कीम की शुरुआत नहीं हुई है। इस स्कीम की शुरुआत जल्द ही सरकार करने वाली हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit: instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।