Hidden Storage Furniture Ideas: इन 5 हिडेन स्टोरेज फर्नीचर में सामान को करें स्टोर, छोटे कमरे को भी मिलेगा ज्यादा स्पेस और लग्जरी लुक

Hidden Storage Furniture Ideas For Small Spaces: आज के समय में छोटे अपार्टमेंट्स और कमरों में रहना एक आम बात हो गई है, लेकिन यहां जो सबसे बड़ी चुनौती आती है वह है सामान ज्यादा हो और जगह कम। कमरा बिखरा हुआ हो तो वह और भी छोटा और अजीब सा लगने लगता है। ऐसे में हिडन स्टोरेज हैक्स के स्मार्ट तरीके काम आते हैं। ये ने केवल सामान रखने में मदद करते हैं बल्कि उसे इस तरह से व्यवस्थित करना है कि कमरे का कोना-कोना इस्तेमाल हो सके और बाहर से सब कुछ साफ-सुथरा और लग्जरी दिखे। सही स्टोरेज फर्नीचर और तरीके अपनाकर आप बिना जगह घेरे अपने घर को एक खुला और आलीशान लुक दे सकती हैं।
आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे हिडेन स्टोरेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने छोटे कमरे के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
मल्टी-पर्पज फर्नीचर

छोटे कमरे के सामान को स्टोर करने का सबसे स्मार्ट तरीका मल्टी-पर्पज फर्नीचर है। साधारण बेड की जगह हाइड्रोलिक स्टोरेज बेड लें। इसमें आप भारी रजाई, कंबल और सूटकेस जैसे सामान रख सकते हैं जो रोज इस्तेमाल नहीं होते।
ऐसा ही सोफा लें जिनके अंदर खाली जगह हो। ये बैठने के काम आने के साथ ही इनके अंदर आप बच्चों के खिलौने या एक्स्ट्रा कुशन छिपाकर रख सकती हैं, जिससे कमरा बिल्कुल साफ दिखता है।
इसे भी पढ़ें- Modern Hanging Planters Ideas: बालकनी और बेडरूम में लगाएं ये 5 वॉल हैंगिग प्लांटर, मिलेगा लग्जरी और मॉर्डन लुक
दरवाजों के पीछे लगाएं हैंगिंग कैबे

अक्सर हम कमरों के दरवाजों के पीछे की खाली दीवार को नजरअंदाज कर देते हैं। यहां आप ओवर-द-डोर ऑर्गनाइजर या हुक्स लगा सकती हैं। जूतों के रैक, बैग्स या रोजमर्रा की छोटी-मोटी चीजों को यहां लटकाया जा सकता है। यह जगह बाहर से दिखाई नहीं देती, इसलिए कमरा भरा हुआ नहीं लगता। बाथरूम और किचन के कैबिनेट दरवाजों के अंदरूनी हिस्से में भी छोटे स्टैंड लगाकर आप सफाई का सामान या मसाले रख सकते हैं।
वर्टिकल स्पेस और फ्लोटिंग शेल्फ

फर्श पर जगह कम होने पर आप दीवारों पर स्टोरेज फर्नीचर या रैक लगवा सकती हैं। स्टोरेज के लिए फ्लोटिंग शेल्फ लगवाएं। यह न केवल मॉडर्न दिखती हैं बल्कि इनमें किताबें या शो-पीस रखकर आप कमरे को एक लग्जरी गैलरी वाला लुक दे सकती हैं। ऊंची शेल्फ पर वह सामान रखें जिसकी जरूरत कम पड़ती है, इससे नीचे की जगह खाली और हवादार बनी रहेगी।
खिड़की के पास विंडो सीट स्टोरेज

अगर आपके कमरे में खिड़की है, तो उसके नीचे की जगह को बेकार न छोड़ें। वहां एक लो-हाइट कैबिनेट बनवाएं जिस पर गद्दा रखकर आप बैठने की जगह बना सकें। इसके नीचे के दराजों में आप अपनी फाइलें, कपड़े या जूते स्टोर कर सकती हैं। यह न केवल कमरे की खूबसूरती बढ़ाएगा बल्कि रीडिंग कॉर्नर के साथ-साथ इसमें ढेर सारा सामान भी स्टोर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Modern Balcony Railing Design: बालकनी को दें लक्जरी लुक, ये मॉडर्न ग्रिल डिजाइन्स बदल देंगे आपके घर का हाल
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik, amazon
- छोटे बेडरूम के लिए सबसे अच्छा स्टोरेज ऑप्शन क्या है?
- छोटे बेडरूम के लिए हाइड्रोलिक स्टोरेज बेड अच्छे हैं। इनमें आप रजाई, कंबल और ऑफ-सीजन कपड़े आसानी से रख सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।