
Makar Sankranti Wishes 2025: आज मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्योहार विशेष रूप से सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने कारण मनाया जाता है। इस उत्सव को पूरे भारत में अलग-अलग रूपों में सेलिब्रेट किया जाता है। कुछ स्थानों में इसे खिचड़ी, तिल संक्रांति या उत्तरायण के नाम से जाना जाता है। वहीं अन्य जगहों पर इसे पतंग बाजी की पेशकश के साथ मनाया जाता है। इस दिन को लेकर लोगों के मन में लंबे समय से उत्साह रहता है। यह त्यौहार नए आरंभ, सकारात्मक और उम्मीद का प्रतीक बनकर सामने आता है।
मकर संक्रांति के खास मौके पर तिल और गुड़ का विशेष रूप से सेवन किया जाता है। साथ ही, इस दिन लोग एक-दूसरे से मिलकर शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी परिवार वालों और दोस्तों, रिश्तेदारों को कोट्स और शायरी भेज मकर संक्रांति की बधाइयां देना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए कुछ खास मैसेज लेकर आएं हैं, जो आपके अपनों के त्योहार को खास बना सकता है।
1. मकर संक्रांति का त्योहार
आपके जीवन में लाए ढेरों खुशियां,
समृद्धि और सफलता।

2. नए वर्ष का प्रथम मकर संक्रांति का त्योहार
आपके जीवन में नए आशीर्वादों और उमंगों का करें संचार ।
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं
3. नई उम्मीदों और नए उत्साह के साथ,
मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. मकर संक्रांति पर मिले कभी न हारने की हिम्मत,
सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने का प्राप्त हो आशीर्वाद
मकर संक्रांति की ढेर सारी शुभकामनाएं!
5. उड़ते हुए पतंगों की तरह जीवन में ऊंचाइयां हासिल हो।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!

6. नया चावल हो और उड़द की दाल
घी की खुशबू और आम का अचार
दही बड़े की सुगंध के साथ,
आपको मकर संक्रांति की ढेर शुभकामनाएं
7. तिलकुट की खुश्बू दही-चूड़ा की बहार
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्योहार।

8. सूरज के साथ आपकी हर राह रोशन हो
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।
9. तिल-गुड़ खाओ, खुश रहो हमेशा,
पतंगों की तरह उड़ो, ऊंचाइयों में हर रोज।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं,
जीवन में आए खुशियां, कभी न हो कोई उदासी वाला दिन।

10. सूरज की किरणों से नया उजाला मिले,
हर दिल में प्रेम और उमंगें पले।
मकर संक्रांति का पर्व जीवन में लाए खुशियों की बौछार,
आपकी जिंदगी का हर सपना हो जाए सच।
11. तिल गुड़ का लड्डू और खिचड़ी खूब खाएं,
आपको मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

12. मकर संक्रांति पर हर दिल में खुशी हो,
जीवन के रास्ते में कोई न रुकावट हो।
सूरज की किरणों से मिले नए अवसर,
आपका हर कदम हो सफलता से भरा
यही हो शुभकामनाएं।
इसे भी पढ़ें- Happy Makar Sankranti 2025 Wishes & Quotes in Hindi: मकर संक्रांति के मौके पर अपनों को इस खास अंदाज में दें शुभकामनाएं
13. उड़ते हुए पतंगों की तरह बढ़े आपकी तरक्की,
मिले नई खुशियां और उम्मीदें हमेशा पाएं।
मकर संक्रांति पर यही शुभकामनाएं,
आपका जीवन हो खुशहाल और समृद्ध से सजा।

14. मकर संक्रांति पर हर दिल में खुशी हो,
जीवन के रास्ते में कोई न रुकावट हो।
सूरज की किरणों से मिले नए अवसर,
आपका हर कदम हो सफलता से भरा
यही हो शुभकामनाएं।
15. सूरज की रोशनी में नई शक्ति मिले,
मकर संक्रांति के दिन, हर दिल को मिले नई खुशी।
तिल और गुड़ के साथ मिठास बढ़ाएं,
खुशियों की लहरें आपके जीवन में आएं।

16. पतंग की तरह उड़ो, ऊंचाइयों तक जाएं,
नई दिशा में सपने और उम्मीदें पाएं।
मकर संक्रांति के इस खास मौके पर,
आपका हर पल खुशियों से सजे।
17. सूरज की किरणों से हो हर दिन रौशन,
तिल-गुड़ की मिठास से भर जाए जीवन !
मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं !
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।