Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:58 AM IST

Happy Janmashtami Wishes & Quotes 2026: कान्हा के जन्मदिन पर शेयर करें ये प्यारे शुभकामना संदेश और कोट्स

बाल गोपाल की मुस्कुराती तस्वीर के साथ लिखा छोटा सा संदेश भी देखने वाले के चेहरे पर मुस्कान ला देता है। यही कारण है कि लोग श्रीकष्ण की शायरी वाली तस्वीरें जनमाष्टमी 2026 पर शेयर करते हैं।
Updated:- 2026-09-03, 16:03 IST
happy janmashtami 2026 wishes quotes in hindi to share with family and friends on krishna janmashtami

सालभर में कई त्योहार आते हैं, लेकिन जन्माष्टमी की बात ही कुछ अलग होती है। नंदलाल के जन्म की खुशी में इस दिन लोग अपनों को Janmashtami Wishes के जरिए शुभकामनाएं भेजते हैं। इस दिन घरों में पूजा होती है, मंदिर सजते हैं और आधी रात तक हर कोई जागकर कान्हा के जन्म का इंतजार करता है। यही कारण है कि जो लोग इस मौके पर अपने परिवार या दोस्तों से दूर होते हैं, वह सोशल मीडिया के जरिए त्योहार की शुभकामनाएं भेजते हैं। आप भी अगर अपनों को जन्माष्टमी पर कुछ अलग तरीके से विश करना चाहते हैं, तो जन्माष्टमी 2026 के ये खूबसूरत Wishes और Quotes आपके काम आ सकते हैं। इन्हें आप अपनी पसंद की कृष्ण तस्वीर के साथ शेयर करके अपनों को दिल से जन्माष्टमी की बधाई दे सकती हैं।

जन्माष्टमी 2026 शुभकामना संदेश (Janmashtami wishes In Hindi)

1- नन्हे से कान्हा, प्यारी सी मुस्कान,
आपसे ही रोशन हो मेरा जहान।
माखन की मटकी लेकर आओ,
मेरे घर खुशियों के दीप जलाओ।
हैप्पी जन्माष्टमी।

Janmashtami wishes In Hindi

2- कान्हा की मुरली जब सुर छेड़े,
हर मन में खुशियों के फूल खिले।
नंद के घर फिर उत्सव हो आज,
हर आंगन में गूंजे कान्हा का राज।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

3- नंदलाला आए हैं बनकर उजियारा,
मुस्कान से भर दें जीवन हमारा।
माखन-मिश्री का भोग लगाएं,
प्रेम से आज कान्हा को मनाएं।
जय श्री कृष्ण, जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

4- मटकी सजी है, ग्वालों की टोली,
गूंज रही है कान्हा की बोली।
आज फिर जमकर रंग जमाएंगे,
मिलकर जन्माष्टमी का पर्व मनाएंगे।
नंदलाल की जय, जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

5- आओ मेरे नंदलाला,
तेरे बिना सूना हर उजाला।
माखन-मिश्री का भोग लगाऊं,
तेरे चरणों में शीश झुकाऊं।
जन्माष्टमी पर बाल गोपाल का स्वागत है।

इसे भी पढ़ें- Janmashtami 2026 AI Prompts से बाल-गोपाल को झूला झुलाते हुए बनाएं फोटो, Gemini से पाएं हर आउटफिट में परफेक्ट लुक

जन्माष्टमी 2026 फैमिली और दोस्तों के लिए शुभकामनाएं (Janmashtami Wishes For Family And Friends)

6- मोरपंख सिर पर, अधरों पर मुस्कान,
मुरली की धुन से महके सारा जहान।
मेरे प्यारे श्याम जब घर आएं,
सुख-समृद्धि के दीप जलाएं।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की मंगलकामनाएं।

Janmashtami wishes 2026

7- राधे-राधे की धुन सुनाई दे,
हर तरफ कान्हा की छवि दिखाई दे।
जिस घर में बस जाएं नंद के लाल,
वहां खुशियां रहें बेमिसाल।
कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

8- आओ मिलकर कान्हा को झूला झुलाएं,
माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
नन्हे गोपाल के जन्म की खुशी में,
प्रेम और भक्ति के दीप जलाएं।
हैप्पी जन्माष्टमी।

9- यशोदा के लाल, नंद के दुलारे,
सबके जीवन के तुम हो सहारे।
आज मेरे द्वार भी आ जाना,
अपना प्यार और आशीष दे जाना।
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

10- आज गोकुल में खुशियां छाई हैं,
नंद बाबा के घर बधाई आई है।
यशोदा के लाल ने लिया अवतार,
सज गया प्रेम से पूरा संसार।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें- Happy Janmashtami 2026 Shayari: कृष्ण जन्मोत्सव पर अपनों को भेजें ये खास शायरी

भक्तिमय जन्माष्टमी 2026 कोट्स (Janmashtami Quotes in Hindi)

11- श्याम नाम की ज्योति जलाएं,
मन के सारे दुख दूर भगाएं।
कान्हा की कृपा जो साथ रहे,
हर दिन जीवन में खुशियां रहे।
जय श्री कृष्ण। जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

Janmashtami Wishes For Family

12- कदम-कदम पर कान्हा का साथ मिले,
हर पल प्रेम और विश्वास मिले।
मुरली वाले की कृपा ऐसी हो,
हर घर को खुशियों का आकाश मिले।
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई।

13- मेरे आंगन पधारो प्यारे गोपाल,
सज जाए जीवन खुशियों से हर साल।
तेरी मुरली की धुन सुनाई दे,
तेरी भक्ति में हर मन समाई दे।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

14- आज न कोई रूठे, न कोई उदास रहे,
हर दिल में कान्हा का वास रहे।
माखन चुराने वाला नटखट गोपाल,
सबके जीवन को कर दे खुशहाल।
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

15- घट-घट में जिसका नाम बसे,
जिसकी भक्ति से मन हंसे।
वही मुरलीधर, वही गिरधारी,
उनसे ही दुनिया लगे प्यारी।
जय श्री कृष्ण, शुभ जन्माष्टमी।

प्रेरणादायक श्री कृष्ण कोट्स (Krishna Quotes in Hindi)

16- झूम उठी है आज गोकुल की गलियां,
खुशियों से भर गई सारी गलियां।
नंदलाला के जन्म की आई बधाई,
हर ओर सुनाई दे जय कन्हाई।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Krishna Janmashtami greetings

17- नटखट नंदलाल मेरे आंगन आएं,
मुस्कुराकर माखन-मिश्री खाएं।
उनकी कृपा से खुशियां बरसें अपार,
हर पल बना रहे कान्हा का प्यार।
जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।

18- आज द्वार पर दीप सजेंगे,
कान्हा के नाम के फूल खिलेंगे।
जिस ओर नजर उठे मेरी,
वहीं श्याम सुंदर नजर आएंगे।
आपके जीवन में प्रेम, सुख और शांति बनी रहे। जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
आधी रात जब घड़ी ठहर जाए,

19- कान्हा की मधुर मुस्कान नजर आए।
हर मन में एक ही अरमान रहे,
श्याम का आशीर्वाद हर इंसान के साथ रहे।
पावन जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई।

20- छोटी-सी पगड़ी, नन्हे से पांव,
कान्हा आएं बनकर खुशियों की छांव।
उनके चरण जहां पड़ जाएं,
वहां सारे गम खुद दूर हो जाएं।
लड्डू गोपाल की कृपा आप पर सदा बनी रहे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।