Happy Independence Day 2026 Wishes: 15 अगस्त के बेस्ट देशभक्ति विशेज पढ़ें यहां, हर दिल में जगेगा भारत प्रेम

15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन होता है। ऐसे में लोग देश के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करने के लिए स्वतंत्रता दिवस की विशेज पोस्ट करते हैं। हर कोई इस दिन को अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट करता है। कोई सोशल मीडिया पर तिरंगे की तस्वीरें शेयर करता है, तो कोई देशभक्ति से जुड़े वीडियो और संदेश पोस्ट करता है। आप भी अगर इस दिन अपने करीबियों को कुछ खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इन Independence Day Wishes के जरिए शुभकामनाएं भेजें।
स्वतंत्रता दिवस विशेज (Independence Day Wishes 2026)
1- इस मिट्टी से रिश्ता हमारा पुराना है,
इसके हर कण में देश का तराना है।
आजादी की कीमत पूछनी हो अगर,
तो शहीदों के इतिहास को पढ़ जाना है।

2- नदियां इसकी, पर्वत इसके, मिट्टी इसकी शान,
हर दिल में धड़कता है अपना हिंदुस्तान।
भारत माता के चरणों में यही अरमान रहे,
तिरंगा हमेशा सबसे ऊंचा रहे।
3- अगस्त सिर्फ तारीख नहीं,
ये आजादी की कहानी है।
हर भारतीय के दिल में बसी,
ये वीरों की निशानी है।
4- लहू से सींची गई है ये आजादी,
कुर्बानी से मिली है ये खुशहाली।
सलाम उन वीर जवानों को,
जिनकी वजह से मुस्कुराती है भारत की हर गली।
स्वतंत्रता दिवस कोट्स (Independence Day Quotes 2026)
5- तिरंगे की शान में झुक जाएं सिर,
भारत मां के लिए धड़कता रहे दिल।
आजादी का ये पर्व हमें याद दिलाए,
देश से बढ़कर कुछ नहीं इस दुनिया में।

6-वमिट्टी में इसकी प्यार मिला है,
हवाओं में देशभक्ति का एहसास मिला है।
जिस भारत को वीरों ने आजाद कराया,
उस भारत में जीने का सौभाग्य मिला है।
7- ना कोई डर हो, ना कोई गुलामी की रात,
हर दिल में हो भारत के लिए जज्बात।
15 अगस्त पर बस इतनी सी दुआ है,
हमेशा खुशहाल रहे अपना हिंदुस्तान।
8- मेरी पहचान न कोई नाम है,
मेरी पहचान मेरा हिंदुस्तान है।
जिस तिरंगे को देखकर दिल खुश हो जाए,
वही मेरी सबसे बड़ी शान है।
स्वतंत्रता दिवस मैसेज 2025 (Independence Day Message 2026)
9- आजादी का रंग दिल में सजाए रखना,
भारत मां का मान बढ़ाए रखना।
तिरंगे की शान कभी कम न होने देना,
अपने देश से प्यार यूं ही बनाए रखना।

10- इस देश की मिट्टी माथे से लगा लूं,
भारत मां का आशीर्वाद पा लूं।
जब भी तिरंगा आसमान में लहराए,
मैं गर्व से अपना सीना चौड़ा कर लूं।
11- मेरी सुबह हिंदुस्तान से शुरू होती है,
मेरी शाम भी इसी नाम पर ढलती है।
इस देश की मिट्टी ऐसी है,
जिसकी खुशबू दिल में हमेशा रहती है।
12- भारत मां की गोद में पलना है,
इसके लिए हर मुश्किल से लड़ना है।
तिरंगा सिर्फ कपड़ा नहीं हमारे लिए,
ये देश की आन और शान का गहना है।
स्वतंत्रता दिवस स्टेटस (Independence Day Status 2026)
13- शहीदों के सपनों का भारत बनाना है,
देश को हर कदम आगे बढ़ाना है।
15 अगस्त पर सिर्फ जश्न नहीं मनाना,
आजादी का मतलब भी समझना है।
इसे भी पढ़ें- Independence Day Shayari 2026: स्वतंत्रता दिवस पर शेयर करें ये देशभक्ति शायरी, पढ़ते ही हर कोई कहेगा जय हिंद

14- भारत मां के चरणों में सम्मान रहे,
हर भारतीय के दिल में हिंदुस्तान रहे।
मिट्टी की खुशबू कभी कम न हो,
और तिरंगा हमेशा आसमान रहे।
15- जिस धरती पर जन्म मिला, वो धरती महान है,
इसके कण-कण में बसा हिंदुस्तान है।
तिरंगा जब लहराता है आसमान में,
हर भारतीय को अपनी मिट्टी पर अभिमान है।
16- आजादी की हवा में कुछ बात अलग है,
इस मिट्टी की खुशबू में सौगात अलग है।
कितने वीरों ने दी जान देश के लिए,
तभी तो भारत की पहचान सबसे अलग है।
स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति विशेज (Independence Day Status 2026)
17- ये देश हमारा, ये मिट्टी हमारी,
इससे ही जुड़ी है दुनिया सारी।
15 अगस्त पर दिल से यही कहें,
भारत मां की जय हो, जय हिंद हमारी।
इसे भी पढ़ें- Independence Day 2026 Speech: स्वतंत्रता दिवस पर 2 मिनट की ये स्पीच जगा देगी देशभक्ति का जज्बा, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल

18- ना दौलत चाहिए, ना कोई ताज चाहिए,
बस भारत मां का आशीर्वाद चाहिए।
जिस मिट्टी में जन्म मिला हमें,
उस मिट्टी पर मर मिटने का जज्बात चाहिए।
19- 15 अगस्त का दिन हमें ये याद दिलाता है,
आजाद भारत का सपना कितना अनमोल था।
जिन वीरों ने हंसकर जान गंवाई देश के लिए,
उनका हर बलिदान हमारे लिए अनमोल था।
20- मेरी पहचान मेरा हिंदुस्तान है,
मेरी शान मेरा तिरंगा है।
इस मिट्टी से जुड़ी मेरी हर सांस है,
भारत माता ही मेरा अभिमान है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।