काला पड़ने लगा है पति की शर्ट का कॉलर? रगड़-रगड़कर अब नहीं होगा हाथों में दर्द...इस 1 घोल से करें साफ

How Do You Clean a Dirty Neck Collar: सभी कपड़ों को धोना आसान है, लेकिन जब बात आती है पति की शर्ट की, तो दिमाग खराब हो जाता है। पति की शर्ट का कॉलर बहुत ही गंदा होता है। ज्यादातर घरों में महिलाओं को शर्ट के कॉलर साफ करने में ही दिक्कत आती है। कॉलर को साफ करने के चक्कर में ब्रश रगड़ते-रगड़ते हाथों में दर्द हो जाता है, लेकिन मैल नहीं साफ हो पाता। ऐसे में महिलाएं कई तरह के कैमिकल बाजार से खरीदकर लाती हैं, लेकिन इसके बाद भी शर्ट पर इसका कोई असर नहीं दिखता।
अगर आप भी पति की गंदी शर्ट का कॉलर रगड़कर थक चुकी हैं, तो अब आपको एक देसी नुस्खा आजमाना चाहिए। पसीने के कारण कॉलर पर जिद्दी और काला मैल जम जाता है, जिसे साबुन और ब्रश से कितना भी रगड़ा जाए, तो भी वो साफ नहीं होता। इसे साफ करने के लिए आप घर पर खुद से ही एक घोल तैयार कर सकते हैं। आइए जानें, पति की शर्ट का गंदा कॉलर बिना घिसे कैसे साफ करें?
क्या-क्या चाहिए?
- विनेगर
- बेकिंग सोडा
- स्टार्च
शर्ट के गंदे कॉलर को साफ करने वाला घोल कैसे बनाएं?
कॉलर को साफ करने के लिए आपको घर पर ही एक घोल तैयार करना होगा। इसके लिए एक बाउल में स्टार्च और बेकिंग सोडा को अच्छे से मिला लें। ऊपर से इसमें विनेगर डालें। इससे इस घोल में एक रिएक्शन पैदा होगा और बुलबुले बनने लगेंगे। इसे गंदे कॉलर पर अप्लाई करें। घोल को कॉलर पर अच्छे से फैला लें। इसे 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
गंदे कॉलर को कैसे साफ करें?
कॉलर को 10 मिनट के बाद नल के नीचे रखकर हाथों से रगड़ते हुए साफ करें। अब आपको डिटर्जेंट का घोल बनाकर उसमें 5 मिनट के लिए कॉलर को भिगोना है। इस घोल में डालने से बाद, कॉलर को 2 मिनट के लिए ब्रश की मदद से रगड़ लें। इससे सारे दाग और गंदगी निकल जाएगी। इसके बाद, इसे पानी की मदद से अच्छे से साफ कर लें।
इन तरीकों से भी साफ कर सकते हैं कॉलर
- कॉलर को साफ करने के लिए आप विनेगर और नींबू का रस भी यूज कर सकते हैं। इस घोल में 10 मिनट के लिए कॉलर को भिगोकर छोड़ दें। इससे दाग आसानी से निकल जाएंगे।
- सिरके और स्टार्च के घोल की मदद से भी आप कॉलर के जिद्दी मैल को आसानी से साफ कर सकते हैं।
यह भी देखें- सफेद शर्ट का गंदा कॉलर साफ करने में हर नुस्खा हो गया है फेल? यह 1 आसान और सस्ती ट्रिक करें ट्राई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।