Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:50 PM IST

बिजली कड़कने पर उगती है भारत की ये सबसे महंगी सब्जी, जानें खासियत

भारत की सबसे महंगी सब्जियों में से एक सब्जी, जो हिमालय के ऊंचे पहाड़ों पर पाई जाती है। यह स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी खूब फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं इस सब्जी के बारे में। 
Updated:- 2026-09-10, 09:30 IST
image

भारत देश में कई ऐसी औषधीय और दुर्लभ चीजें पाई जाती हैं, जिनकी खासियत आपको हैरान कर देगी। ऐसी ही दुर्लभ चीजों में आज हम एक ऐसी सब्जी की बात करेंगे, जो भारत की सबसे महंगी सब्जियों में से एक मानी जाती है। हम बात कर रहे हैं हिमालय के पहाड़ों पर पाई जाने वाली 'गुच्छी' की। इस सब्जी को 'मोरेल मशरूम' के नाम से भी जाना जाता है। बाजार में इस सब्जी की कीमत लगभग 30 से 40 हजार रुपये प्रति किलो तक होती है। अगर आप भी इस जंगली मशरूम के बारे में और अधिक जानना चाहती हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें।

कैसे और कहां उगती है गुच्छी?

गुच्छी मशरूम प्राकृतिक रूप से घने जंगलों और पहाड़ों की ऊंचाइयों पर पाए जाते हैं, जो खासकर वसंत के मौसम में उगते हैं। स्थानीय लोगों और वैज्ञानिकों के अनुसार, जब आसमान में बिजली कड़कती है, तेज बारिश होती है या फिर बर्फ पिघलती है, तब जमीन के नीचे छिपे इसके (स्पोर्स अंकुरित होते हैं। इस सब्जी का आकार मधुमक्खी के छत्ते जैसा जालीदार होता है। यह भूरे और काले रंग की होती है, जिसका स्वाद बहुत ही मखमली और टेस्टी होता है। सूखने के बाद इसकी खुशबू और भी बढ़ जाती है। ऐसे में देश-विदेश के कई बड़े शेफ और शाही घरानों में इस व्यंजन को खूब पसंद किया जाता है।

Untitled design (11)

क्यों इतनी महंगी होती है यह सब्जी?

गुच्छी मशरूम के दाम बाकी सब्जियों से कई गुना ज्यादा होते हैं। यह सब्जी खेतों में आसानी से नहीं उगती, जिस वजह से इसका प्रोडक्शन ज्यादा नहीं हो पाता। इसे ढूंढने में भी काफी वक्त लगता है। स्थानीय ग्रामीण सुबह-सुबह घने जंगलों में जाकर झाड़ियों के बीच इसे ढूंढते हैं और फिर बाजार में लाकर बेचते हैं। कई दिनों की कड़ी तलाश के बाद महज कुछ ही ग्राम गुच्छी मिल पाती है। यही वजह है कि मार्केट में इसके दाम बहुत ज्यादा होते हैं और यह सबसे महंगी सब्जियों में गिनी जाती है।

यह भी पढ़ें- Mushroom Farming Tips: प्लास्टिक की थैली में इस तरह उगाएं मशरूम, बस करने होंगे ये 5 काम

सेहत के लिए औषधीय गुणों का खजाना

दुनिया की सबसे महंगी गुच्छी मशरूम न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसमें कई आयुर्वेदिक और औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। गुच्छी मशरूम में प्रोटीन, विटामिन डी, आयरन और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो दिल की बीमारी, कमजोर इम्यूनिटी, ट्यूमर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।  

Untitled design (10)

शाही व्यंजनों में विशेष इस्तेमाल

कश्मीर में गुच्छी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा 'शाही गुच्छी मटन' और 'गुच्छी पुलाव' बनाते समय किया जाता है। यह सब्जी शादियों और खास दावतों की शान मानी जाती है। इसमें फैट और कैलोरी ना के बराबर होती है, जिससे यह वजन को भी नियंत्रण में रखने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें- बरसात में भी मशरूम की नहीं हो रही है अच्छी पैदावर? मिट्टी में मिला दें घर की बनी यह 1 खाद, भर-भर कर निकलने लगेगा Mushroom

गुच्छी मशरूम प्राकृतिक रूप से पहाड़ों और घने जंगलों में ही पाई जाती है। कम समय के लिए उगने और काफी दुर्लभ होने की वजह से इसके दाम बहुत ज्यादा होते हैं। यह स्वाद में तो बेमिसाल होती ही है, साथ ही इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं, जिससे यह देशभर में बहुत मशहूर है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

(image credit: magnific)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।