Tawe Ke Upay: रसोई में रखे तवे से करें ये छोटे-छोटे ज्योतिष उपाय, घर में पसरे तनाव से निजात पाएं

Tava Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में घर की रसोई को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। माना जाता है कि रसोई में रखी एक-एक वस्तु ग्रहों से जुड़ी होती है और अगर सही स्थान पर रखने के साथ-साथ उनका उचित रूप से इस्तेमाल किया जा तो इससे ग्रह दोष नहीं लगता और ग्रह प्रसन्न होकर शुभ प्रभाव डालते हैं।
इसी कड़ी में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि रसोई में रखा तवा भी बहुत प्रभावकारी और लाभदायक होता है। रसोई में रखे तवे से जुड़े यदि कुछ उपाय किये जाएं तो इससे घर में पसरा क्लेश तो दूर होगा ही साथ में घर की उन्नति के मार्ग भी खुलेंगे। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।
- घर का तनाव या क्लेश दूर करने के लिए रोजाना रात के समय सोने से पहले रसोई में रखे तवे पर सीधी तरफ हल्दी (हल्दी के उपाय) का टीका लगाएं।
- घर का तनाव या क्लेश दूर करने के लिए तवे को कभी भी उल्टा न रखें और अगर उल्टा रखते हैं तो उसे किसी कपड़े से ढक कर ही रखें।
इसे जरूर पढ़ें: Ramayan Facts: लक्ष्मण जी ने की थी तीन शादियां, जानें उर्मिला के अलावा कौन थी अन्य दो पत्नियां
- घर का तनाव या क्लेश दूर करने के लिए रात को खाना बनजाने के बाद रोजाना तवे के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- घर का तनाव या क्लेश दूर करने के लिए सुबह के समय रोटी सकने से पहले थोड़ा सा कच्चा दूध तवे पर अवश्य छिड़कें।
- घर का तनाव या क्लेश दूर करने के लिए तवे के हत्थे यानीं कि हैंडल पर काला धागा बांधे और उस धागे को हर सप्ताह बदलते रहें।
- घर का तनाव या क्लेश दूर करने के लिए किसी नवजात बालक का पैर ठंडे तवे से छुआ दें और फिर उसका रोटी बनाने में प्रयोग करें।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Beliefs: सुबह उठते ही इन चीजों को देखना होता है बहुत अशुभ
- घर का तनाव या क्लेश दूर करने के लिए सबसे अधिक जरूरी है कि टूटे तवे का इस्तेमाल करने से बचें। साबुत तवा (बारिश के दौरान छत पर क्यों रखते हैं उल्टा तवा) ही रसोई में रखें।
- घर का तनाव या क्लेश दूर करने के लिए तवे पर मिट्टी का दीपक रगड़ें और तवे पर से मिट्टी की परत एक काले रंग के कागज़ में झड़ाकर घर से दूर जमीन में गाढ़ आएं।
तो ये थे तवे के कुछ उपाय जिन्हें आजमाने से आप घर में फैले तनाव को कम कर सकते हैं और शांति ला सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, herzindagi, amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।