Astro Tips: लहसुन के इन सरल उपायों से खुल सकते हैं आपकी तरक्की के दरवाजे

Garlic Astro: घर-घर में पाया जाने वाला लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इससे जीवन में सफलता भी मिल सकती है। दरअसल, ज्योतिष में भारतीय मसालों का अत्यधिक महत्व होता है जिसके पीछे का कारण है हर मसाले का किसी न किसी ग्रह से संबंध।
यानी कि हर भारतीय मसाला किसी न किसी ग्रह से जुड़ा हुआ है और उसके इस्तेमाल के तरीके और उससे किये जाने वाले उपाय ग्रह की दशा को निर्धारित करते हैं। ठीक ऐसे ही लहसुन का भी राहु ग्रह से संबंध है और राहु को मजबूत करने के लिए लहसुन से बेहतर और कुछ भी नहीं।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको लहसुन के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाने से न सिर्फ आपकी कुंडली में राहु का दुष्प्रभाव कम होगा बल्कि आपकी सक्सेस की सीढ़ियां भी तेजी से चढ़ना शुरू हो जाएंगे।
- शनिवार (शनिवार को न करें ये काम) के दिन लहसुन की कली को पर्स में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन लाभ के आसार भी बढ़ जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घर में पैसे रखते समय ना करें ये वास्तु मिस्टेक्स
- शनिवार के दिन लहसुन की 7 कलियों को 1 डंडी में कलावे से बांधकर घर की छत पर रख दें। इससे पारिवारिक कलह खत्म होगा।
- शनिवार के दिन लहसुन की 5 कलियों को अपने ऑफिस डेस्क में छिपाकर रख दें। इससे नौकरी से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाएगी।
- शनिवार के दिन व्यापार स्थल पर रखी तिजोरी में लहसुन की 5 कलियां पीले रंग के वस्त्र में रख दें। इससे व्यापार में उन्नति के रास्ते खुलेंगे।
- शनिवार के दिन एक काले रंग के कपड़े में साबुत लहसुन रख दें और उसे पीपल में गाढ़ आएं। इससे नजर दोष का निवारण जल्दी ही होगा।
- शनिवार के दिन लहसुन को कूटकर उसके चूरे को जल में प्रवाहित कर दें। इससे आपके जीवन की परेशानियां भी दूर चकनाचूर हो जाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें: गर्भवती महिलाओं को जपना चाहिए यह मंत्र, संतान के जीवन में बना रहेगा आनंद
- शनिवार के दिन लहसुन को सरसों के तेल में भिगोकर घर की दक्षिण दिशा (दक्षिण दिशा में रखें ये चीजें) में रख दें। इससे घर के सदस्यों को बीमारी का डर नहीं सताएगा।
- शनिवार के दिन लहसुन को तिल के साथ किसी को दान में दे दें। इससे घर में राहु का दुष्प्रभाव कम होगा और सकारात्मकता का संचार होगा।
तो ये थे लहसुन के अचूक उपाय। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Shutterstock, Pexels
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।