Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:40 AM IST

गर्भवती महिलाओं को जपना चाहिए यह मंत्र, संतान के जीवन में बना रहेगा आनंद

अगर आप गर्भवती हैं तो अपनी अपनी आने वाली संतान के सुखी और सुनहरे जीवन के लिए आपको इस मंत्र का जाप करना चाहिए। 
Updated:- 2022-12-23, 12:19 IST
image

Pregnant Woman Mantra: गर्भवती महिलाएं हमेशा होनी वाली संतान के सुखी जीवन की कामना करती हैं। इसी कारण से वो न जानें संतान के लिए कितने ही व्रत-त्यौहार करती हैं, ज्योतिष उपायों को आजमाती हैं और हर वो चीज करती हैं जिससे उनकी होने वाली संतान स्वस्थ, प्रसन्न और भाग्यशाली बने। 

ऐसे में हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको एक ऐसा मंत्र बताने जा रहे हैं जिसका जाप गर्भवती महिलाओं को अवश्य करना चाहिए। इस जाप के प्रभाव से संतान संस्कारी और भाग्यशाली बनती है। तो चलिए जानते हैं मंत्र और उससे जुड़े नियमों के बारे में। 

मंत्र 

रक्ष रक्ष गणाध्यक्षः रक्ष त्रैलोक्य नायकः। भक्त नाभयं कर्ता त्राताभव भवार्णवात्।।

इसे जरूर पढ़ें: जानें शनिदेव के 9 वाहनों का गूढ़ महत्व

मंत्र की विधि 

pregnant woman

  • रोजाना का पूजा-पाठ करने के बाद श्री गणेश के समक्ष बैठ जाएं। 
  • इस मंत्र का भगवान गणेश के सामने बैठकर 108 बार जाप करें। 

मंत्र के नियम 

  • गर्भवती महिलाओं को यह मंत्र श्री गणेश के सामने बैठकर ही जपन है। 
  • इस मंत्र जाप के दौरान अपना मुख पूर्व दिशा (पूर्व दिशा के लिए वास्तु टिप्स) में रखना है। 
  • मंत्र मन में नहीं बल्कि जोर-जोर जपना है ताकि मंत्र की तरंगे आपकी संतान तक भी पहुंचे। 

pregnant women mantra chanting

  • मंत्र जाप 108 बार पूरा करने के बाद श्री गणेश को एक लड्डू चढ़ाएं और फिर खुद खाएं। 
  • एक बार रात के समय सोने से पहले भी इस मंत्र का जाप करें। तब आप बिस्तर पर भी इस मंत्र को जप सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: 18 पुराणों में गरुड़ पुराण को ही क्यों माना जाता है सर्वश्रेष्ठ?

मंत्र के लाभ 

  • इस मंत्र के प्रभाव से होने वाली संतान का जीवन खुशियों से भर जाता है। 
  • इस मंत्र के प्रभाव से होने वाली संतान के व्यक्तित्व में सद्गुणों का संचार होता है। 
  • इस मंत्र के प्रभाव से होने वाली संतान सशक्त और समृद्ध बनती है। 
  • इस मंत्र के प्रभाव से होने वाली संतान को जीवन में अपार सफलता मिलती है। 
  • इस मंत्र के प्रभाव से होने वाली संतान का भाग्य जाग जाता है। 

 

तो ये था वो मंत्र जिसका जाप गर्भवती महिलाओं को संतान की चिंता से मुक्त कर सकता है और उनकी आने वाली संता के जीवन को खुशियों से भर सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।