Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:06 AM IST

फंगस से लेकर एयरप्लेन की भीड़ तक, गूगल की ये मजेदार ट्रिक्स हंसाने का करेंगी काम

प्रश्नों का उत्तर ढूंढने के अलावा आप गूगल का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको केवल कुछ वर्ड जैसे ड्रॉप बियर, लास्ट ऑफ यस लिखने की जरूरत है, यकीन न हो तो लिख कर दे लीजिए।  
Updated:- 2024-07-11, 18:41 IST
image

प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल काम करते वक्त प्रश्न का उत्तर ढूंढने के लिए अधिकतर इंटरनेट यूजर्स गूगल का उपयोग करते हैं। यह आज के समय में हम सभी की जिंदगी का अभिन्न अंग बन चुका है। हम सभी को यह लगता है कि गूगल हमें केवल सवालों के जवाब ही दे सकता है। लेकिन आपको बता दें कि यह गलत है। जवाब निकालने के अलावा आप  इसका इस्तेमाल मनोरंजन करने के लिए कर सकते हैं। यहां आप कुछ वर्ड लिखकर गूगल की मजेदार हरकतें देख सकते हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको ऐसे ही कुछ वर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप गम में भी खुशी ढूंढ सकते हैं।

ड्रॉप बियर (Drop Bear)

Drop Bear

गूगल स्क्रीन की सर्च बार पर ड्रॉप बियर लिखने पर आपके सामने एक भालू बनकर आएगा। आप इस पर जैसे ही क्लिक करते हैं एक भालू ऊपर से गिरता हुआ नीचे आकर धड़ाम से गिरता है जैसे कोई रियल बियर हो। इतना ही नहीं बल्कि आपकी स्क्रीन पर धूल-मिट्टी और पेड़ की पत्तियां उड़ती हुई नजर आएगी।

इसे भी पढ़ें- Google की इन अमेजिंग ट्रिक्स को देख घूम जाएगा दिमाग, उंगली के इशारे पर टेक्नोलॉजी को ऐसे नचाएं

लास्ट ऑफ अस(Last Of Us)

Last Of Us

मोबाइल फोन पर अगर थोड़ी सी भी गंदगी लग जाए तो हम सभी उसे तुरंत साफ करते हैं। लेकिन आप इस वर्ड को लिखकर पूरे फोन में फंगस उगा सकते हैं। यह फंगस साफ करने पर भी साफ नहीं होगा बल्कि फैलता जाएगा। भरोसा नहीं है तो एक बार लिखकर जरूर ट्राई करिएगा। 

फ्लाइडराडार-24(Flightradar-24)

Flightradar

क्या आपने कभी एक साथ हजारों फ्लाइट देखे हैं। अगर नहीं तो आपको बता दें कि आप गूगल पर फ्लाइट राडार 24 लिखकर एक साथ ढेर सारी फ्लाइड देख सकती हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस पर क्लिक कर उस लोकेशन के बारे में पूरी जानकारी निकाल सकती हैं।

दिवाली(Diwali)

Diwali

दीपावली का पर्व पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पूरे घर को दीपक और मोमबत्ती से सजाते हैं। अगर आप ऑफिस या घर बैठे फोन में दीपक जलाना या सीखना चाहते हैं तो गूगल पर दिवाली पर इसका मजा ले सकते हैं।

स्केल ऑफ द यूनिवर्स (Scale Of Universe)

Scale Of Universe

गूगल पर मौजूद सर्च बार पर स्केल ऑफ यूनिवर्स लिखकर दुनिया की हर एक छोटी और बड़ी चीजों को देखकर उसके बारे में जानकारी निकाल सकते हैं।

बीटीएस(BTS)

BTS

अगर आप गूगल पर 'बिट्टू टी स्टॉल' यानी 'बीटीएस' सर्च करते हैं तो आपकी स्क्रीन पर एक पर्पल कलर का बैलून नजर आएगा। इस पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल पर एक नहीं बल्कि ढेर सारे गुब्बारे उड़ते हुए नजर आएंगे। बैलून पर क्लिक करके उसपर लिखें मैसेज भी पढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Google Play Store की हिस्ट्री डिलीट करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Google Screenshot

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।