Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:06 AM IST

जानिए इतिहास के 5 सबसे विनाशकारी भूकंप, एक झटके में गई थी लाखों की जान

भारत में इन दिनों कई बार भूकंप के झटकों को महसूस किया गया है। आज हम आपको दुनिया के 5 विनाशकारी भूकंप के बारे में बताने वाले हैं।  
Updated:- 2023-11-07, 11:16 IST
image

हाल ही के दिनों में हमने कई बार भूकंप के झटकों को महसूस किया है। वहीं इसी साल तुर्की में आए भीषण भूकंप ने सभी को हैरान कर दिया था। अचानक से आने वाली इस आपदा का सामना करना भी मुश्किल हो जाता है। चंद मिनटों के भूकंप के झटके हमारी पूरी दुनिया को बदल देते हैं। आज हम आपको 5 सबसे खतरनाक भूकंप के बारे में बताएंगे, जिसने लाखों लोगों की जिंदगी को तबाह कर दिया।

साउथ चिली

साउथ चिली के वाल्डिविया शहर में साल 1960 में यहां के लोगों ने काफी भयानक मंजर देखा। यहां इतना खतरनाक भूकंप आया की पूरा शहर ही तबाह हो गया था। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 9.5 मापी गई थी। महज 10 मिनट के अंदर पूरा शहर खंडहर हो गया था। 

अमेरिका 

बता दें कि 1964 में अलास्का में 9.2 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप इतना भयानक था कि काफी लोगों का लाखों का नुकसान हुआ था। वहीं इस भूकंप के दौरान कई लोगों की जान भी गई थी। चंद मिनट के इस भूकंप ने सभ कुछ बर्बाद कर दिया था।

गुजरात  

earthquake IN MULTI STOREY BUILDING

भारत का राज्य गुजरात में साल 2001 में भयानक भूकंप आया था। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस दौरान 30 हजार लोगों की मृत्यु हो गई थी। इतना ही नहीं, कई लोग जख्मी भी हुए थे। 

इसे जरूर पढ़ें: ऊंची बिल्डिंग में भूकंप आए तो पैनिक न हों इस ट्रिक से करें खुद का बचाव

दक्षिणपश्चिम हैती 

साल 2010 में, 7.1 तीव्रता के एक भयानक भूकंप ने राजधानी को पूरे तरीके से तबाह कर दिया था। इस दौरान कई लोग घायल पाए गए थे। भूकंप के बाद दिनभर ही नहीं देर रात भी भूकंप के झटके को महसूस किया गया था।(प्रदूषण से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान)

पाकिस्तान

साल 2005 पाकिस्तान के लोगों को लिए कुछ खास नहीं रहा। इस दौरान यहां एक भूकंप ने हजारों मासूमों की जान ले ली थी। यहां पर भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई थी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के दारौन यहां करीब 75 हजार लोगों की मौत हुई थी। 

इसे जरूर पढ़ें: भूकंप आने पर क्या करें और क्या नहीं? जानने के लिए पढ़ें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

image credit: freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।