Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

Upskill: दुनिया के इन देशों में फ्री में होती है पढ़ाई, जाने से पहले जान लें कुछ खास नियम

हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के बाद कई सारे स्टूडेंट विदेश से पढ़ाई करना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी विदेश से पढ़ना चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे कि वहाँ जाने से पहले आपको किन बातों का खास ख्याल रखना है।  
Updated:- 2023-10-25, 03:00 IST
image

10वीं और 12वीं के बाद कई सारे स्टूडेंट विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं। आज हम ऐसे पांच देश के बारे में बताने वाले हैं जहां आपको पढ़ने के लिए एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। हालांकि वहां जाने से पहले आपको कुछ खास नियमों के बारे में जान लेना चाहिए।

जर्मनी

जर्मनी एक ऐसा देश हैं जहां पर बच्चों को पढ़ाई के लिए मुफ्त सुविधा दी जाती है। केवल यहां के रहने वाले लोग ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से आने वाले लोग भी यहां पर फ़्री में पढ़ाई कर सकते हैं। हालांकि वहां जाने से पहले 

नॉर्वे

फ्री में शिक्षा चाहिए तो आपको नॉर्वे जाना चाहिए। नॉर्वे स्थानीय बच्चों के साथ ही विदेशी बच्चों को भी मुफ़्त में शिक्षा प्रदान करवाती है। अगर आपको डॉक्टर तक की भी पढ़ाई करनी है तो आप नॉर्वे से कर सकती है। डॉक्टर की पढ़ाई भारत में काफी महंगी है।

स्वीडन

Introvert ideas

स्वीडन में भी एजुकेशन मुफ़्त में मिलती है लेकिन यह केवल यूरोपीय इकनॉमिक एरिया और स्वीडन के स्थानीय निवासी स्टूडेंट के लिए होती है। स्वीडन अपने बेहतरीन शिक्षा के लिए जाना जाता है। बाहर के छात्र अगर स्वीडन से पढ़ना चाहते हैं तो उन्हें स्वीडन में ट्यूशन और एप्लीकेशन फीस देना होगा।

फिनलैंड

केवल खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि अच्छी शिक्षा के लिए भी फिनलैंड जाना जाता है। फिनलैंड से अगर आप बैचर या मास्टर्स करना चाहते हैं तो यहां आपको एक भी पैसा देने की जरूरत नहीं है। हालांकि सभी कॉलेज के नियम में कुछ ना कुछ बदलाव होते है।

इसे जरूर पढ़ें: जर्मनी जाकर करनी है पढ़ाई? जानें आएगा कितना खर्च

फ्रांस

अगर आप भी फ्रांस के सरकारी विश्वविद्यालयों में पढ़ना चाहते हैं तो आपको यहां पढ़ने के लिए एक भी रुपये देने की जरूरत नहीं है। फ्रांस में हायर एजुकेशन लगभग मुफ़्त हैं जबकि कुछ विश्व विद्यालय में ट्यूशन फीस का भुगतान करना होता है।

इसे जरूर पढ़ें: UPSKILL: जर्मनी जाने से पहले जरूर सीख लें ये 10 जर्मन शब्द

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

 

 

 

Image Credit - instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।