Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:59 AM IST

Filmfare Awards 2023: फिल्‍मफेयर में दिखा 'गंगूबाई' का जलवा, देखें अवॉर्ड विनर्स की लिस्‍ट

Filmfare Awards 2023: बीते दिन फिल्मफेयर का 68वां अवॉर्ड शो आयोजित हुआ था। चलिए देखते हैं अवॉर्ड विनर्स की लिस्‍ट।
Updated:- 2023-04-28, 11:32 IST
image

Filmfare Awards 2023: फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 काइन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। बीते रात कई बड़े सेलेब्स को इस अवार्ड फंक्शन में देखा गया। वहीं कई सेलेब्स को अवॉर्ड भी दिए गए है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट बताने वाले हैं।

सेलेब्स ने किया शानदार प्रदर्शन

फिल्मफेयर अवार्ड फंक्शन में आलिया भट्ट, अनिल कपूर, रेखा, जान्हवी कपूर, नोरा फतेही, विक्की कौशल और कई अन्य लोगों ने रेड कार्पेट पर स्टाइल में वॉक करते देखा गया था। इतना ही नहीं इस अवार्ड्स नाइट में विक्की कौशल, टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर और जैकलीन फर्नांडीज ने कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन भी किया।

बेस्ट एक्ट्रेस

 

फिल्म फेयर के 68 वें संस्करण में आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता।

बेस्ट फिल्म

गंगूबाई काठियावाड़ी ने बेस्ट फिल्म का भी खिताब हासिल किया

बेस्ट निर्देशक

 

बेस्ट निर्देशक की कैटेगरी में गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए संजय लीला भंसाली को अवार्ड मिला

बेस्ट डायलॉग

गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ को बेस्ट डायलॉग का अवार्ड मिला

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन

गंगूबाई काठियावाड़ी में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन के लिए शीतल शर्मा और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के लिए सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे ने अवॉर्ड अपने नाम किया।

गंगूबाई काठियावाड़ी साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया था। वहीं आलिया भट्ट की फिल्म में अजय देवगन का भी स्पेशल कैमियो था, जिसे फैंस ने पसंद किया था।

इसे ज़रूर पढ़ें- इन पावरफुल महिलाओं को मिला सम्मान, जानें कौन हैं लिस्ट में शामिल

बेस्ट क्रिटिक्स फिल्म

बेस्ट क्रिटिक्स फिल्म का अवॉर्ड बधाई दो को मिला है

बेस्‍ट एक्‍टर

filmfare awards  list of award winners

बधाई दो फिल्‍म में लीड रोल निभाने वाले राजकुमार राव को बेस्‍ट एक्‍टर का अवॉर्ड मिला है।

इसे ज़रूर पढ़ें-  महिलाओं के सम्मान की नई पहल, जानें नॉमिनेशन से लेकर अवॉर्ड्स तक का प्रोसेस

बेस्ट क्रिटिक्स एक्ट्रेस

बेस्ट क्रिटिक्स एक्ट्रेस का अवार्ड भूमि पेडनेकर को बधाई दो के लिए और तब्बू को भूल भुलैया 2 के लिए दिया गया है।

अगर आपका भी कोई सवाल है, तो उसे आप कमेंट बॉक्स में पूछें। हम अपनी स्टोरीज के जरिए आप तक जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

 

 

image credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।