ये 8 महिलाएं हैं यूपी में भाजपा उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 29 और लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की चौथी सूची जारी कर दी है। अब तक मेनका गांधी, हेमा मालिनी, रीता बहुगुणा जोशी, रेखा वर्मा, संघमित्रा मौर्य, स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति और जया प्रदा समेत 8 महिलाओं को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। 13 सांसद टिकट पाने में नाकाम रहे हैं। लोकसभा चुनाव सात चरणों में होने जा रहे हैं। पहला चरण 11 अप्रैल को शुरू होगा जबकि सातवें एवं अंतिम चरण के लिए 19 मई को मतदान होगा। 23 मई को मतगणना होनी है। इस बार लगभग 90 करोड़ लोग मतदान करेंगे। सावित्री बाई फूल की जगह भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक अक्षयवर लाल गौड़ को टिकट दिया है जबकि बाराबंकी से सांसद प्रियंका रावत का टिकट काटकर उनकी जगह बाराबंकी के ही जैदपुर से पार्टी विधायक उपेन्द्र रावत को उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी की सीटों में अदला-बदली करते हुए मेनका को वरुण की जगह अमेठी के बगल सुल्तानपुर से और वरुण को पीलीभीत से लडा़ने का फैसला किया गया है। धौरहरा लोकसभा सीट पर भाजपा ने एक बार फिर मौजूदा सांसद रेखा वर्मा पर भरोसा जताया गया है। मथुरा से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार और मौजूदा सांसद हेमा मालिनी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर चुकी हैं।
मेनका गांधी
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और उनके पुत्र वरुण गांधी की सीटों में अदला-बदली करते हुए मेनका को वरुण की जगह अमेठी के बगल सुल्तानपुर से और वरुण को पीलीभीत से लडा़ने का फैसला किया गया है।
रेखा वर्मा
धौरहरा लोकसभा सीट पर भाजपा ने एक बार फिर मौजूदा सांसद रेखा वर्मा पर भरोसा जताया है। भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद तमाम अटकलों और कयासों पर विराम भी लग गया है। मौजूदा धौरहरा सांसद का राजनैतिक सफर 2014 में शुरू हुआ। सांसद रेखा वर्मा ने वर्ष 2014 में अपने पति अरूण वर्मा के देहावसान के बाद राजनीति में कदम रखा, और पहली बार में ही देश की सबसे बड़ी पंचायत का सदस्य बनने का गौरव हासिल किया।
हेमा मालिनी सीट
मथुरा से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार और मौजूदा सांसद हेमा मालिनी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर चुकी हैं।
स्मृति इरानी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति इरानी भी राहुल के सामने अमेठी के साथ-साथ वायनाड में चुनौती पेश कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: टीवी सरियल की ‘बहू’ से लेकर देश की ‘नेता’ बनने का सफर और 5 दिलचस्प बातें
डॉ. रीता बहुगुणा
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को पिछले दिनों पार्टी छोड़ गए मौजूदा सांसद श्याचरण गुप्त की जगह इलाहाबाद से लड़ाने का फैसला किया गया है।
जया प्रदा
फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा रामपुर में आजम खां के खिलाफ उम्मीदवार बनाई गई हैं।
साध्वी निरंजन ज्योति
साध्वी निरंजन ज्योति को उनकी मौजूदा सीट फतेहपुर से ही उम्मीदवार बनाया गया है।
संघमित्रा मौर्य
डॉ. संघमित्रा मौर्य ने बदायूं सीट पर दस्तक दे दी है। तीन दशक से यहां जीत के लिए मशक्कत कर रही भाजपा में अतीत के सहारे भविष्य संवारने की कोशिश की जा रही है। मौर्य-शाक्य वर्ग में स्वामी प्रसाद मौर्य प्रभावशाली नेताओं के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। बसपा में उनका लंबा समय गुजरा है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।