Winter Hacks: सर्दियों में बार-बार कपड़ों पर आ जाते हैं रोएं? इन हैक्स की मदद से दूर करें परेशानी

How to Remove Lint From clothes: सर्दियों के मौसम में कपड़ों की टेंशन होना लाजमी है। लोग अक्सर यही सोचते रहते हैं कि ऐसा क्या पहना जाए जो आरामदायक भी हो और ठंड से भी बचाए। सर्दियों में कपड़ों के चुनाव के साथ-साथ एक और टेंशन ये है कि अक्सर कपड़ों पर रोएं लग जाते हैं। ऐसा होने पर आपको कपड़ो को बेकार और खराब समझने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको कपड़ों से रोएं हटाने के कुछ आसान हैक्स बताने वाले हैं।
सर्दियों में कपड़ों से रोएं कैसे हटाएं

- सर्दियों के मौसम में कपड़ों से रोएं हटाने का सबसे सही तरीका है कि टेप को यूज करें। बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन कपड़ों पर लगे रोएं को टेप की मदद से हटाया जा सकता है।
- इसके लिए आपको सबसे पहले कपड़ों को धो लेना है और फिर सुखा लेना है। अब कपड़े को के रोएं वाले हिस्से पर बड़ी वाली टेप लगाएं और हटाएं। 3-4 बार इस ट्रिक को फॉलो करने से खुद ब खुद आपके कपड़े से सारे रोएं हट जाएंगे।
इसे भी पढ़ेंः कपड़ों को सिकुड़ने से बचाने में मदद करेंगे ये टिप्स
रेजर से हटाए कपड़ों के रोएं
सर्दियों के कपड़ों पर लगे रोएं से छुटकारा पाने के लिए आप रेजर भी यूज कर सकते हैं। एक ही दिशा में कपड़ों पर रेजर चलाने स सारे रोएं धीरे-धीरे साफ हो जाते हैं। बस ध्यान रखें कि आप रेजर को प्रेशर के साथ कपड़े पर ना चलाएं। ऐसा करने से कपड़ा फट सकता है।
लिंट रिमूवर खरीद सकते हैं आप

रोएं निकाने के लिए कई तरह के लिंट रिमूवर मार्केट में मौजूद हैं, जिन्हें आप बिना किसी खर्च के आराम से खरीद सकते हैं। 100 रुपये के अंदर भी कईन लिंट रिमूवर मिलते हैं, जिनके इस्तेमाल से कपड़ों के रोएं छूमंतर हो जाते हैं।
चाकू से निकाले कपड़ों को रोएं
इन सभी चीजों के साथ-साथ आप चाकू की मदद से भी कपड़ों को रोएं निकाल सकते हैं। चाकू से रोएं निकालते वक्त आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कोई कोना ऊन में ना अटके। ऐसा होने से थोड़ा-थोड़ा करके सारी ऊन निकल जाती है।
इसे भी पढ़ेंः Cleaning Tips: घर की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।