भागदौड़ के बीच नहीं मिल रहा बाथरूम में जमे कीचड़ को साफ करने का मौका, 10 मिनट वाली इस ट्रिक से करें साफ

घर के ढेर सारे कामों के बीच महिलाएं कमरे को साफ और चमकदार बनाने के लिए काफी मेहनत कर करती हैं। लेकिन, जब बात बाथरूम को साफ करने की आती है, तो अक्सर हिम्मत जवाब देती है। इस वजह से बाथरूम ढंग से साफ नहीं हो पाता और फर्श पर कीचड़ जम जाता है। यह कीचड़ बाथरूम के कोनों के साथ-साथ नाली आदि के पास जमा हो जाता है, जो देखने में काफी बुरा लगता है। साथ ही, फिसलन का खतरा भी बन जाता है।
अगर आपके घर के बाथरूम में भी ऐसी गंदी कीचड़ जम गई है, तो आप इस आर्टिकल में बताई गई ट्रिक की मदद से इसे 10 मिनट में साफ कर सकती हैं। इन ट्रिक्स से बिना ज्यादा मेहनत किए, आपका बाथरूम आसानी से और मिनटों में चमक उठेगा।
बाथरूम का कीचड़ साफ करने की ट्रिक
बाथरूम के फर्श पर जमे कीचड़ और जिद्दी दागों को मिनटों में साफ करने के लिए आप सफेद सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। बेकिंग सोडा एक नेचुरल अपघर्षक है जो गंदगी को ढीला करता है, बदबू को सोखता है। वहीं, सफेद सिरका दागों और बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें- बेसिन या फर्श ही नहीं, नींबू के छिलकों से साफ कर सकते हैं अपने घर का टॉयलेट भी.. बिना खर्च मिनटों में हो जाएगा काम
आवश्यक सामग्री
- 1/2 कप बेकिंग सोडा
- 1/4 कप सफेद सिरका
- गरम पानी
- एक पुराना ब्रश
- एक खाली स्प्रे बोतल
इस तरह बनाएं ये मिश्रण
- स्प्रे बोतल में ऊपर बताई गई सभी चीजों को मिला लें। इसके बाद इसमें थोड़ा-सा गरम पानी मिलाएं,ताकि मिश्रण बहुत गाढ़ा न हो।
कैसे करें साफ
- सबसे पहले, फर्श को गरम पानी से गीला कर लें। इसके बाद, सफेद सिरका और बेकिंग सोडा वाले इस मिश्रण को सीधे कीचड़ वाले फर्श पर फैला दें।
- इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद, इसे आप ब्रश की मदद से रगड़ें। कुछ ही समय बाद कीचड़ और दाग बहुत आसानी से निकलने लगेंगे।
- इसके बाद, आप गर्म पानी से फर्श को धो लें और यह भी देखें कि सारा झाग और गंदगी साफ हो गई हो।
- फर्श को एक सूखे कपड़े या मोप से पोंछ लें ताकि वह पूरी तरह सूख जाए और फिसलन न रहे।
इसे भी पढ़ें- आधी बाल्टी पानी में मिलाएं 12 रुपये की यह चीज, नए जैसी चमक सकता है फर्श
इस आसान-सी टिप्स की मदद से आप कम समय में अपने बाथरूम में जमी कीचड़ को साफ कर सकती हैं और अपने बाथरूम को सुंदर और चमकदार भी बना सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit:freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।