फर्श पर मौजूद वॉशिंग मशीन के दागों को हटाने के लिए इन तीन आसान टिप्स की लें मदद

वॉशिंग मशीन आज के समय में हर घर की जरूरत है। कपड़ों की क्लीनिंग के लिए हम सभी वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करती हैं। साथ ही साथ इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए हम सभी इसकी क्लीनिंग व केयरिंग पर भी ध्यान देती हैं। लेकिन घर के जिस हिस्से में इसे रखा जाता है, क्या आपने कभी उस एरिया के फ्लोर की क्लीनिंग व केयरिंग पर ध्यान दिया है। शायद नहीं।अमूमन देखने में आता है कि जब हम वॉशिंग मशीन खरीदती हैं तो उसे एक ही जगह पर रख देती हैं और फिर वह उसी जगह पर रखी रहती है।
लेकिन लंबे समय तक वॉशिंग मशीन को एक ही जगह पर रखने से इससे नीचे की टाइलों पर धब्बे पड़ सकते हैं। समय के साथ, ये दाग जिद्दी हो जाते हैं और अगर इन्हें ऐसे ही छोड़ दिया जाता है तो आपके फ्लोर की टाइलों के लुक को खराब कर सकते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप समय-समय पर अपनी वॉशिंग मशीन को स्थानांतरित करें और फिर इसके नीचे के फर्श की जगह को साफ करें। तो चलिए जानते हैं वॉशिंग मशीन के नीचे के फ्लोर एरिया को क्लीन करने के कुछ आईडियाज-
हटाएं ग्रीस के दाग

वॉशिंग मशीन के नीचे धूल का जमाव फर्श को ग्रीसी बना सकता है। एक बाल्टी गुनगुना पानी लें, इसमें 1 कप सिरका के साथ 4 चम्मच डिशवॉशिंग जेल मिलाएं। अगर आप चाहें तो इसमें एसेंशियल ऑयल की भी कुछ बूंदे मिला सकती हैं। इससे आपका फ्लोर साफ होने के साथ-साथ महकने भी लगता है। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।
इसे जरूर पढ़ें: ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर पड़ गए हैं दाग तो चमकाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू टिप्स
अब इस घोल में एक क्लीनिंग क्लॉथ को इसमें भिगोकर अपने फ्लोर को साफ करें। कुछ ही मिनटों में ग्रीस के दाग बेहद आसानी से गायब हो जाएंगे। आखिरी में आप साफ पानी की मदद से एक बार फिर से फर्श को साफ करें। आप लिनोलियम फ्लोरिंग, वुडन फ्लोरिंग, विनाइल फ्लोरिंग और टाइल्स फ्लोरिंग पर इस तरह क्लीनिंग कर सकती हैं। हालांकि मार्बल फ्लोर को इस तरीके से क्लीन करने से बचें।
हटाएं जंग के दाग

वाशिंग मशीन या ट्रॉली को कई दिनों तक न हिलाने से फर्श पर जंग के धब्बे पड़ सकते हैं। इसे साफ करने के लिए एक सूखे सूती कपड़े से उस एरिया को पोंछें। फिर, दाग पर कुछ बेकिंग सोडा छिड़कें। इसे 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद एक सूखे सूती कपड़े को सिरके की कुछ बूंदों के साथ गीला करें और इस कपड़े से दाग वाले स्थान पर स्क्रब करें।
इससे जंग के दाग साफ हो जाएंगे। अब सादे पानी से उस एरिया को पोंछें और अपनी वॉशिंग मशीन को वापस ले जाने से पहले उसे पूरी तरह सूखने दें। यदि दाग दूर नहीं होते हैं, तो एक ही प्रक्रिया को एक बार फिर से दोहराएं।
ट्रॉली मार्क्स से पाएं छुटकारा

एक ट्रॉली यकीनन वॉशिंग मशीन को मूव करने में काफी मदद करती है। लेकिन पहियों और फर्श के बीच का घर्षण आपके फर्श पर निशान छोड़ सकता है। इन लकीरों से छुटकारा पाने के लिए, एक कटोरी गुनगुने पानी में 3 चम्मच डिशवॉशिंग जेल मिलाएं। इस घोल में एक क्लीनिंग क्लॉथ़्ा भिगोएँ और फर्श को पोंछ दें।
यदि निशान हटाना मुश्किल है, तो 1 कप बेकिंग सोडा में 3 चम्मच पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस मिश्रण को दाग वाले स्थान पर लगाएं और इसे 30 मिनट तक आराम दें। आखिरी में एक गीले कपड़े की मदद से फर्श को साफ करें।
इसे जरूर पढ़ें: किचन की इन 5 चीजों की हर रोज करें सफाई
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।