Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:31 AM IST

कूलर से पानी निकालने में नहीं लगेगा समय, बस फॉलो करें ये हैक्स

गर्मियों में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी कूलर का पानी साफ करने में होती है। अभी तो गर्मी की शुरुआत हुई है और लोगों को कूलर से पानी निकालना एक बड़ा टास्क लगने लगा है। ऐसे हम कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप पूरी गर्मी आसानी से कूलर साफ करने की परेशानी से बच जाएंगे।
Updated:- 2024-07-11, 18:22 IST
image

कूलर का पानी जल्दी गंदा हो जाता है। अगर आप इसे बदलेंगे नहीं, तो इसमें कीड़े और मच्छर पैदा होने लगेंगे। कूलर का गंदा पानी आपकी सेहत के लिए भी अच्छा नहीं होता। ऐसा इसलिए, क्योंकि पानी में जम रही गंदगी और बैक्टीरिया हवा के जरिए आपके शरीर में जाने लगती है। इससे आप बीमार पड़ सकते हैं।

इसलिए कहा जाता है कि कूलर का पानी समय-समय पर पूरा साफ करके फिर भरना चाहिए। लेकिन इतनी गर्मी और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास कूलर का पानी साफ करने का समय नहीं होता। कूलर का पानी साफ करने में समय भी बहुत लगता है। इसलिए अक्सर लोग घर में कूलर का पानी साफ करने का जिम्मा घर में एक-दूसरे पर डालते रहते हैं। लेकिन अब आप ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिससे कूलर का पानी साफ करने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। 

कूलर से पानी निकालने का आसान तरीका (How to Remove Water from Air Cooler)

How to Remove Water from Air Cooler

  • पहला तरीका- बिना मग के अगर कूलर से पानी निकालना चाहते हैं, तो ये टिप्स आपके बहुत काम आने वाला है।
  • इसके लिए सबसे पहले आप कूलर का स्विच बंद करें और प्लग अलग कर लें।
  • अब आपको कूलर का एक तरफ का ढक्कन खोलना है।
  • इसके बाद मोटर से ऊपर की तरफ लगी पाइप को निकाल दें। 
  • ध्यान रखें कि मोटर के नीचे लगी पाइप को अलग नहीं करना है। आपको ऊपर की तरफ लगी पाइप को निकालना है। पाइप का एक हिस्सा मोटर से जुड़ा हुआ होना चाहिए। 
  • अब आप एक बाल्टी लें और कूलर के नीचे रख दें। 

इसे भी पढ़ें- कूलर की हवा से कमरे में नहीं होगी उमस, बस चलाने से पहले फॉलो करें ये 3 हैक्स

Remove Water from Air Cooler

  • इसके बाद निकाली गई पाइप को आप बाल्टी के अंदर लटका दें। 
  • इसमें एक हिस्सा मोटर से जुड़ा होगा और दूसरा हिस्सा बाल्टी में जाएगा। 
  • मोटर को कूलर पानी में ही डूबा रहने दें। 
  • अब आपको कूलर का प्लग लगाएं और स्वीच ऑन करें। 
  • आप देखेंगे कि जैसे ही कूलर चालू हुआ और मोटर ने काम करना शुरू किया, तो पानी बाल्टी में गिरने लगा। 
  • आप ध्यान रखें कि जब कूलर में पानी मोटर से नीचे जाने लगेगा, तो स्वीच बंद कर दें और प्लग निकाल लें। 
  • क्योंकी जब कूलर में पानी नहीं होता है, तो मोटर खराब हो सकता है। 
  • इसके बाद आप छोटी ग्लास की मदद से बचा हुआ पानी आसानी से निकाल लेंगे। 
  • कूलर से जुड़े हैक्स आपके पूरी गर्मी काम आएंगे।

इसे भी पढ़ें- कूलर का पानी हर 2 दिन में दिखने लगता है गंदा, तो फॉलो करें ये हैक्स

 

 

कूलर का पानी जल्दी कैसे निकालें?

How to remove cooler water quickly

  • दूसरा तरीका- जब कूलर का पानी कम हो जाता है, तो सबसे ज्यादा परेशानी नीचे बचे थोड़े पानी को साफ करने में होती है। 
  • इसके लिए आप किसी मोटे खराब कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • जब कूलर में पानी थोड़ा बचे, तो आप एक बड़े और मोटे कपड़े को कूलर में डालें। 
  • ऐसा करने से थोड़ा बचा हुआ पानी कपड़े में समा जाएगा। 
  • इससे आपको किसी छोटे ग्लास या बर्तन से नीचे का पानी साफ करने में दिक्कत नहीं होगी। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।