गमले में खीरा उगाने का ये है सबसे आसान तरीका, देखकर पड़ोसी भी करेंगे तारीफ

गर्मी का सितम इस समय हर किसी को झेलना पड़ रहा है। घर के बाहर कदम रखते ही ऐसा महसूस हो रहा है, मानो भट्टी बन जाएंगी। तेज धूप, गर्म हवा और जलती जमीन आपको घर में रहने के लिए मजबूर कर रही है। ऐसे में लोग खाने के साथ खीरे का सलाद खाना पसंद कर रहे हैं, क्योंकि यह शरीर में पानी की कमी पूरी करता है और सेहत के लिए अच्छा होता है।
हर रोज खीरा खाने से शरीर में पानी का स्तर भी कम नहीं होता है। लेकिन अगर खीरा घर में ओग्रेनिक तरीके से लगाया है, तो और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि बाहर मिलने वाली सब्जियों को कई तरह के केमिकल के साथ लगाया जा रहा है।
खीरे को आप गमलों में भी आसानी से लगा सकते हैं। आइए आज जानते हैं कि खीरे को गमलों में कैसे लगाया जा सकता है।
खीरे के पौधे को गमले में कैसे लगाएं?
अगर आप खीरे को गमले में लगाना चाहते हैं, तो सबसे पहले अच्छे बीज का होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप मार्केट से अच्छा बीज खरीदें। आप खीरा बेचने वाले सब्जी विक्रेता से भी इसके बारे में पूछ सकते हैं। वह आपको खीरे के अच्छे बीज के बारे में जानकारी देगा।
इसे भी पढ़ें- साल भर हरा-भरा रहेगा पुदीने का पौधा, गर्मियों में इस तरह रखें ख्याल
खीरे के बीज से पौधा कैसे उगाएं
- अगर आप घर पर खीरे के बीज से पौधा उगाना चाह रहे हैं, तो सबसे पहले खीरे के बीज को एक तरफ निकाल लें और उसे पानी से भरे गिलास में दो घंटे के लिए भिगोकर रख दें। हम पानी में बीज को इसलिए भीगा रहे हैं, ताकि खीरे में से बीज निकलने के बाद इसकी नमी खत्म न हो।
- अब आपको इन बीजों को एक एयर टाइट जार में गीले टिशू पेपर या पेपर टॉवल में बांधकर 10 से 12 घंटे के लिए बंद करके रख देना है। ऐसा इसलिए ताकि बीज अंकुरित हो सके। ध्यान रखें कि एयरटाइट जार को बंद करने से पहले कागज़ के तौलिये या टिशू पेपर पर पानी छिड़क दें। आपको इसे पानी से नहीं भरना, बस पेपर को गीला करना है।
- अगले दिन 10 से 12 घंटे के बाद आप देखेंगे, तो बीज अंकुरित हो जायेंगे। अब ये बीज मिट्टी में बोने के लिए तैयार हैं। मिट्टी में गोबर का खाद मिलाकर गमले को तैयार रखें।
- अब खीरे के बीज को 2 से 3 इंच गहराई में लगाएं और गमलों को ऐसे स्थान पर रखें जहां अच्छी मात्रा में धूप और छाया हो।
- ध्यान रखें कि बीजों को दिन में कम से कम एक बार पानी देना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: देखभाल करने के बाद भी सूख जाता है पौधा, इन 3 टिप्स की मदद से साल भर रहेगा हरा-भरा
- लगभग एक हफ्ते के अंदर आपको पौधे की बेल नजर आने लगेगी। बेल में जब फूल आ जाएं, तो लगभग 15 दिन बाद पौधे को कीटों से बचाने के लिए मिट्टी में गोबर मिलाकर छिड़काव करें। या घर पर ही कीटनाशक स्प्रे तैयार करें और पत्तियों पर डालें।
- दो से तीन महीने में खीरे आने लगेंगे। लेकिन खीरे के पौधे को लकड़ी या रस्सी का सहारा दे दें, वरना यह झुक जाएंगे।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।