रिमोट पर लगे सब्जी के दाग इन आसान तरीके से करें साफ

अक्सर ऐसा होता है कि घर की साफ-सफाई करते समय हम सभी बड़े सामान को साफ कर लेते हैं। लेकिन छोटे समान को साफ करना भूल जाते हैं। इनमें से कुछ ऐसे इलेक्ट्रानिक गैजेट शामिल हैं, जिनकी अगर सफाई न की जाए तो वह खराब हो जाते हैं। इसके अलावा कई बार इन सामान पर कई ऐसे दाग लग जाते हैं जिसे साफ कर पाना मुश्किल भरा काम हो जाता है। अगर बात करें टीवी रिमोट की तो हम सभी में अधिकतर लोग खाना खाते समय न्यूज, मूवी और गाने सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में रिमोट पर सब्जी व खाने का दाग लग जाता है जिसकी वजह से ये देखने में गंदे लगते हैं। अगर आप रिमोट पर लगे दाग को साफ करना चाहती हैं तो इन आसान हैक्स को फॉलो कर सकती हैं।
इन हैक्स की मदद से करें टेलीविजन रिमोट को साफ

अक्सर रिमोट एक हाथ से होकर दूसरे हाथ में गुजरता है। इसके साथ ही तेल गंदगी को सोखने का काम करते हैं जिसकी वजह से इन्हें समय से साफ करना बेहद जरूरी है। इन दाग को साफ करने के लिए आप किचन ल बाथरूम में मौजूद सामान का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Baby Oil की मदद से ऐसे करें बाथरूम में मौजूद सामान की सफाई
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
रिमोट पर लगे दाग को हटाने के लिए आप किचन में मौजूद बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- सबसे पहले बेकिंग सोडा को बाउल में निकालें।
- अब बेकिंग सोडा में गर्म पानी डालकर घोल बनाएं।
- घोल बनाने के बाद इसे दाग लगी हुई जगह पर कपड़े की मदद से टैप करें।
- अब रिमोट को 5 मिनट के लिए छोड़ कर रख दें।
- समय पूरा होने के बाद कॉटन क्लॉथ की मदद से पोंछकर साफ करें।
अल्कोहल कर सकती हैं इस्तेमाल

अगर आपके घर पर अल्कोहल मौजूद है तो आप इसकी मदद से भी रिमोट को साफ कर सकती हैं।
- इसके लिए एक कटोरी में 1 स्पून अल्कोहल लें।
- अब इसमें 2 टेबल स्पून पानी मिलाएं।
- दोनों को अच्छे से मिक्स करने के बाद ब्रश की मदद से रगड़ते हुए साफ करें।
- ध्यान रखें कि पानी रिमोट के अंदर न जाए।
- इसके बाद कपड़े की मदद से साफ करें।
फिटकरी का करें इस्तेमाल

- रिमोट पर लगे दाग को साफ करने के लिए फिटकरी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए फिटकरी को पानी में डालकर उबालें।
- इसके बाद कपड़े की मदद से साफ करते हुए क्लीन करें।
इसे भी पढ़ें-घर को कम समय में करना चाहती हैं क्लीन, अपनाएं ये 5 फिटकरी हैक्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।