बच्चों के सफेद जूतों को धोने का सबसे आसान तरीका पढ़ें यहां, बिना रगड़े चमकने लगेंगे नए जैसे

स्कूलों में आजकल अलग-अलग दिन के हिसाब से यूनिफॉर्म भी बदलने लगी हैं। कई स्कूलों में अब सप्ताह के कुछ दिन फॉर्मल यूनिफॉर्म होते हैं, तो कुछ दिन स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म या फिर खास एक्टिविटी ड्रेस रखी जाती है। ऐसे में यूनिफॉर्म के हिसाब से ही जूते भी अलग होते हैं। स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म के साथ बच्चों को सफेद जूते पहनने होते हैं। ऐसे में सफेद जूते पहनकर अगर आप मिट्टी में खेल रहे हैं, तो समझ सकते हैं कि जूतों का हाल क्या होता होगा। बच्चों की मां हमेशा सफेद जूतों को धोने के लिए परेशान रहती हैं, क्योंकि इसे धोने में सबसे ज्यादा समय लगता है। अगर आप भी सफेद जूतों को धोने के झंझट से बचना चाहती हैं और अपने काम को आसान करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जूतों को साफ करने के जरूरी टिप्स बताएंगे। इन टिप्स को फॉलो करने पर आपको रोज घंटों तक ब्रश से नहीं रगड़ना पड़ेगा।
सफेद जूतों को बिना रगड़े कैसे साफ करें?
- इसके लिए सबसे पहले आपको जूतों से मिट्टी को सूखे कपड़े से साफ कर लेना है।
- फीतों को जूतों से अलग कर लें।
- अब हल्का गुनगुना पानी तैयार करें।
- एक बाल्टी या टब में हल्का गर्म पानी लें।
- इसमें डिटर्जेंट या शैंपू मिलाएं।
- अब आप रात में जूतों को किसी बाल्टी या टब में डूबा कर छोड़ दें।
- ध्यान रखें पानी ज्यादा गर्म न हो, वरना जूतों की लेयर खराब हो सकती है
- जूतों को पूरी तरह पानी में डुबाना है, जिससे पानी में वह अच्छी तरह से रहे।
- पूरी रात जूतों को पानी में रहने दें।
- इसके बाद सुबह उठकर जूतों को पानी से निकाल लें।
इसे भी पढे़ं- बाथरूम में यूज होने वाली इस एक चीज से मिलेगा कई समस्याओं से छुटकारा, जानें कैसे

- अब इसे किसी सॉफ्ट ब्रश की मदद से साफ करें।
- आपको बहुत ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इससे जूतों की चमक खराब हो जाएगी।
- जूते पूरी रात से पानी में भीगे थे, इसलिए हल्के हाथ से साफ करने पर भी मिट्टी साफ हो जाएगी।
- आप साफ करने के लिए पुराना टूथब्रश भी यूज कर सकती हैं।
- अब साफ पानी से जूतों को साफ करें और सूखने के लिए रख दें।
इसे भी पढ़ें- सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज, चमकने लगेंगे बिल्कुल नए जैसे
अगर जूते पीले हो रहे हैं, तो क्या करें?
- अगर सफेद जूते पीले हो गए हैं, तो इसके लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
- जूते पूरी तरह से नए जैसे तो नहीं होंगे, लेकिन कुछ फर्क नजर जरूर आएगा।
- इसके लिए आपको जूतों को धोते समय जिस पानी में आप जूतों को डुबा रही हैं, उसमें
- महीने में 1 बार यह तरीका अपना सकती हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।