Diwali Decoration: दिवाली पर दीपक को खुद सजाकर बनाएं खूबसूरत, चमक उठेगा घर

Diwali Diya Decoration: दिवाली के आते ही चारों तरफ सजावट होने लग जाती है। आप भी घर को सजाने के लिए लाइट्स और दीपक जैसी चीजों की खरीदारी करने का प्लान बना रहे होंगे। बता दें कि दिवाली पर खरीदारी करते वक्त मार्केट में बहुत ज्यादा कीमत मांगी जाती है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से दीपक को सजा पाएंगे।
दिवाली पर दीपक को सजाने का सही तरीका
घर पर खुद दीपक को सजाने के लिए आपको सबसे पहले मार्केट से मिट्टी के बने सिंपल दीपक खरीदने हैं। अब इन दीपक को 1 से 2 घंटे के लिए पानी वाली बालटी में डाल कर रख दें। ऐसा करने के बाद आपको दीपक को पानी से बाहर निकाकर सुखाना है। जब दीपक सुख जाएं, तब उन्हें सजाना शुरू करें।
इसे भी पढ़ेंः दिवाली आने से पहले जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, मिलेगा फायदा
दीपक सजाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

- पेंटीग कलर
- स्टोन
- ग्लिटर
- ऑयल
- पानी
पेंटीग कलर से सजाएं दीपक

अगर आप दीपक को पेंटीग कलर से सजाएंगे तो वो बहुत खूबसूरत लगेंगे। आप अपने मनपसंद किसी भी कलर कॉम्बिनेशन से दीपक को सजा सकते हैं। आप चाहें तो दीपक पर कलर भी कर सकते हैं और कलर की मदद से छोटे-छोटे डिजाइन भी बना सकते हैं।
दीपक को कैसे बनाएं खूबसूरत?

सिंपल से सिंपल दीपक को आप स्टोन की मदद से भी सजाकर खूबसूरत बना सकते हैं। आपको बस किसी एक रंग से दीपक को रंगना है। फिर स्टोन की मदद से दीपक को कोर्नर को सजाएं। राज के समय ऐसे दीपक बहुत खूबसूरत लगते हैं। (दिवाली के लिए खूबसूरत लाइट्स)
इसे भी पढ़ेंः Diwali 2023: दिवाली से जुड़ी इन रोचक बातों को आप भी जान लें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।