घर पर आसानी से करें दीयों की खूबसूरत सजावट: 5 आसान DIY आइडियाज

साल 2026 की दिवाली पर अगर आप बाहर से महंगा सजावटी दीया नहीं लेना चाहते हैं तो यहां बताए गए 5 आसान DIY आइडियाज की मदद से घर पर ही दीयों की सुंदर सजावट कर सकते हैं।
Updated:- 2026-11-05, 17:17 IST
Easy homemade diya decoration

दीपावली का त्योहार रोशनी, खुशियों और घर सजाने के लिए ही जाना जाता है। इस खास अवसर पर घर के हर कोने को खूबसूरत बनाने के लिए आमतौर पर दीयों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप दिवाली 2026 पर बाजार से महंगे सजावटी दीये नहीं लेना चाहते हैं तो, यहां आपको 5 ऐसे आसान DIY आइडिया देखने को मिल जाएंगे जिनकी मदद से आप घर पर ही मिट्टी के दीयों को बाजार जैसा सजा सकते हैं। इनमें आपको आकर्षक रंगों के साथ-साथ मोतियों, शीशों आदि के बारे में आइडिया मिल जाएंगे जिनकी मदद से आप अपने दीयों को एक नया और खूबसूरत रूप दे सकते हैं। जानिए घर पर आसानी से बनने वाले 5 शानदार DIY दीया डेकोरेशन आइडियाज, जो आपके त्योहार की रौनक को दोगुना कर देंगे।

आकर्षक रंगों से सजाएं अपने दीये को 

मिट्टी के दीयों को सजाने का सबसे आसान और खूबसूरत तरीका उन्हें अलग-अलग रंगों से पेंट करना है। इसके लिए आप सबसे पहले एक साधारण मिट्टी का दीया लेकर उसे अच्छी तरह साफ करके सुखा लें। अब अपनी पसंद के अनुसार लाल, पीला, गुलाबी, हरा, नीला या सुनहरा रंग इस्तेमाल कर सकते हैं। दीये के किनारों पर छोटे-छोटे फूल, पत्तियां, बिंदियां और सुंदर डिजाइन बना सकते हैं। अधिक आकर्षक लुक देने के लिए गोल्डन या सिल्वर रंग से आउटलाइन भी बनाई जा सकती है। यह तरीका कम खर्च में आपके साधारण दीयों को डिजाइनर लुक देने में मदद करेगा। 

इसे भी पढ़ें- दिवाली डेकोरेशन आइडिया: घर के बाहरी हिस्से के लिए देखें सजावट के आसान तरीके, जगमगा उठेंगे मेन गेट, गार्डन और बालकनी

डिजाइनर दीया बनाने के लिए मोतियों का इस्तेमाल कीजिए 

अगर आप अपने घर की सजावट को थोड़ा शाही और आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो मोतियों और कुंदन से सजे दीये काफी बढ़िया रहेंगे। इसके लिए आपको छोटी-बड़ी मोतियां, रंगीन कुंदन, गोंद और मिट्टी के दीयों की जरूरत होगी। आप इसके लिए पेंट किए गए दीये ले सकते हैं, जिनके बाहरी किनारों पर मोती और कुंदन चिपका सकते हैं। आप इनमें फूलों या जियोमेट्रिक पैटर्न में भी लगा सकते हैं। इस तरह तैयार किए गए दीये देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इन्हें दिवाली की पूजा की थाली या सेंटर टेबल पर सजाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

दिवाली पर चाहिए चमकदार दीये तो इस्तेमाल करें शीशे और ग्लिटर 

दिवाली पर घर को चमकदार और आकर्षक बनाने के लिए आप दीयों को चमकदार तरीके से सजाना चाहते हैं, मिरर या ग्लिटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह DIY डेकोरेशन आइडिया उन लोगों के लिए बढ़िया रहेगा, जो कम समय में कुछ नया और अलग बनाना चाहते हैं। इसके लिए आप पेंट किए गए दीयों पर गोंद की मदद से छोटे-छोटे मिरर लगा सकते हैं। बाजारों में ये आपको अलग-अलग आकारों में मिल जाएंगे जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। दीये के खाली हिस्सों में ग्लिटर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आप चाहें तो किनारों पर गोल्डन ग्लिटर लगाकर इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं। 

फूलों और पत्तियों से बनाएं प्राकृतिक दीया डेकोरेशन

कुछ लोगों को प्राकृतिक सजावट काफी पसंद होती है। ऐसे में आप अपने दीया को फूलों और पत्तियों से सजा सकते हैं। इसके लिए गेंदे के फूल की पंखुड़ी, गुलाब की पंखुड़ियां, हरी पत्तियां और छोटे मिट्टी के दीये इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें, इस DIY को बनाने के लिए सबसे पहले एक सुंदर थाली या लकड़ी की ट्रे लें। उसमें फूलों और पत्तियों को खूबसूरत तरीके से सजाएं। अब बीच में या चारों तरफ रंगीन दीये रख दें। आप चाहें तो रंगीन दीयों के बाहरी हिस्से पर इन पंखुड़ियों को चिपका भी सकते हैं। ये बिना कोई खर्च किए आपके घर को सुंदर तरीके से सजाने में मदद करेंगे। 

थोड़े अनोखे दीये बनाने हैं तो लेस और रंगीन धागों से इन्हें सजाएं

अगर आप Diwali 2026 पर कुछ हटकर और क्रिएटिव बनाना चाहते हैं, तो लेस और रंगीन धागों की मदद से दीयों को नया लुक दे सकते हैं। इसके लिए आपको सजावटी लेस, रंगीन धागे, गोंद और साधारण मिट्टी के दीये की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत की आवश्यकता नहीं है बस पेंट किए हुए दीयों को लेना है और इसके बाहरी हिस्सों पर खूबसूरत लेस गोंद की मदद से चिपका सकते हैं। आप रंगीन धागों से छोटे-छोटे डिजाइन भी बनाकर इन दीयों के बाहरी हिस्सों पर चिपका सकते हैं। दीयों के किनारों पर सुनहरे लेस काफी आकर्षक लगते हैं और इसके लौ के साथ खूबसूरत चमक देने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में घर को दें नया अंदाज, हर कोने के लिए अपनाएं ये 5 आसान डिजाइन आइडियाज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit-herzindagi

FAQ
घर पर दीयों को सजाने का सबसे आसान तरीका क्या है?
घर पर दीयों को सजाने का सबसे आसान तरीका उन्हें रंगों से पेंट करना माना जाता है। आप अपनी पसंद के रंगों से फूल, पत्तियां, बिंदियां और छोटे-छोटे डिजाइन बनाकर साधारण दीयों को खूबसूरत बना सकते हैं।
दीया सजाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
दीया सजाने के लिए आपको सबसे पहले तो मिट्टी के दीये, ऐक्रेलिक पेंट, ब्रश, ग्लिटर, मोती, कुंदन, छोटे शीशे, सजावटी लेस और गोंद जैसी चीजों की जरूरत होती है। इनमें से ज्यादातर सामान आपको घर पर या किसी नजदीकी क्राफ्ट शॉप पर आसानी से मिल जाएगा। आप चाहें तो इन्हें ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं। 
क्या पुराने मिट्टी के दीयों को दोबारा सजाया जा सकता है?
आपको बता दें, पुराने मिट्टी के दीयों को भी दोबारा सजाकर नया और आकर्षक बनाया जा सकता है। सबसे पहले उन्हें अच्छी तरह साफ कर लें और सुखा लें। इसके बाद अपनी पसंद के रंगों और सजावटी सामान से उन्हें नया लुक दे सकते हैं। 
क्या बच्चे भी घर पर DIY दीया डेकोरेशन कर सकते हैं?
बच्चे भी बड़ों की देखरेख में आसानी से DIY दीया डेकोरेशन कर सकते हैं। वे दीयों पर रंग भर सकते हैं और ब्रश की मदद से छोटे-छोटे डिजाइन बना सकते हैं। हालांकि, गोंद, कैंची और जलते हुए दीयों से बच्चों को दूर रखना चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।