फ्लाइट अटेंडेंट और एयर होस्टेस में क्या होता है अंतर?

फ्लाइट अटेंडेंट और एयर होस्टेस यह दो शब्द आपने एयरपोर्ट पर जरूर सुना होगा। आजकल महिलाओं के बीच यह फील्ड काफी लोकप्रिय है। उन्हें घूमना पसंद होता है वह एयर होस्टेस बनना चाहती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि फ्लाइट अटेंडेंट और एयर होस्टेस में क्या अंतर होता है।
फ्लाइट अटेंडेंट का काम
फ्लाइट अटेंडेंट यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। ज्यादातर फ्लाइट अटेंडेंट शब्द का इस्तेमाल पुरषों के लिए किया जाता है। फ्लाइट अटेंडेंट्स की जिम्मेदारी यात्रियों का स्वागत करना, सीटों पर बैठाना, सुरक्षा निर्देश देना, खाने-पीने की सेवा करना होता है। इसके अलावा फ्लाइट में पैसेंजर के बीच लड़ाई हो जाती हैं तो वह तुरंत एक्शन में आते हैं और मामले को संभालने की कोशिश करते हैं।
एयर होस्टेस का काम
एयर होस्टेस महिला कर्मचारी को कहा जाता है। जो फ्लाइट में लोगों को खाना- परोसने और लोगों का स्वागत करने का काम करती हैं। इसके अलावा एयर होस्टेस फ्लाइट के दौरान आपकी पूरी जरूरत का ख्याल रखती हैं। ऐसे में एयरहोस्टेस की जिम्मेदारी भी फ्लाइट अटेंडेंट्स जैसी ही होती हैं। दोनों के काम में कुछ ज्यादा अंतर नहीं होता है। शॉर्ट डिस्टेंस की फ्लाइट में एयर होस्टेस ही होती है।
इसे भी पढ़ें : फ्लाइट में चाय-कॉफी क्यों नहीं पीती हैं एयर होस्टेस? जानें उनके बारे में 6 दिलचस्प बातें
क्या होता है फ्लाइट अटेंडेंट और एयर होस्टेस में अंतर
बता दें कि फ्लाइट अटेंडेंट और एयर होस्टेस, दोनों के लिए ट्रेनिंग और क्वालिफिकेशन एक जैसी ही होती है। इसके अलावा दोनों की सैलरी भी एक जैसी ही होती हैं। साथ ही उन्हें फ्लाइट में और एयरपोर्ट पर सही तरीके से सुविधा दी जाती है।
इसे भी पढ़ें : फ्लाइट में हमेशा फीमेल स्टाफ को क्यों किया जाता है हायर? खूबसूरती नहीं कुछ और है असली वजह
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।