Dhanteras Upay 2024: दीपावली का पहला दिन धनतेरस होता है। इसी दिन से ही धन की देवी मां लक्ष्मी के साथ-साथ धन के देव कुबेर भगवान और गणपति की पूजा शूरू हो जाती है। धनतेरस के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक परेशानियों का हल मिलता है। तो वहीं धन के देवता कुबेर की पूजा के लिए उनके यंत्र की स्थापना करना आर्थिक उन्नती के लिए लाभकारी सिद्ध होता है। यही नहीं, धार्मक ग्रंथों के मुताबिक, धनतेरस पर कुबेर यंत्र के कुछ खास उपाय करना भी बेहद लाभप्रद होता है। कहते हैं इस दिन कुबेर यंत्र के उपाय भी करने से व्यक्ति के जीवन में धन की कमी नहीं रहती है। इसी के साथ आइए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से की धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र के साथ किए जाने वाले कुछ अचूक उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र को साफ जल से धोएं, फिर चंदन, पुष्प, और धूप से उनकी श्रद्धाभाव से पूजा करें। पूजा के दौरान ॐ कुबेराय नमः मंत्र का जाप भी करें। इसी के साथ कुबेर देवता से धन और समृद्धि की कामना करें। कहते हैं ऐसा करने से कुबेर देव भक्तों की मुरादें पूरी करते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है और पैसों की किल्लत की समस्या का भी निदान होता है।
अथाह धन की प्राप्ति करने के लिए आप धनतेरस की शाम को एक चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाकर रख दें। फिर पूर्व दिशा की ओर यंत्र को स्थापित करें। इसके बाद सच्च मन से कुबेर यंत्र की पूजा करें। उनके सामने दीप जलाएं और उसकी रोशनी से घर को प्रकाशित करें। इससे कुबेर देव प्रसन्न होते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- Kuber Yantra: आर्थिक समस्याओं का तोड़ है कुबेर यंत्र, घर पर रखने से पहले जरूर जान लें ये नियम
यह विडियो भी देखें
धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र घर लाकर उन्हें अपनी तिजोरी में रख सकते हैं। ऐसा करने से घर में समृद्धि और धन की वृद्धि होती है। साथ ही पैसों की किल्लत भी दूर होती है। धनतेरस के दिन आप इस उपाय को कर सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक संकटों से भी आपको छुटकारा मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें- पैसों में बढ़ोतरी के लिए धनतेरस के दिन तिजोरी में रखें बस ये मूर्ति
इसे भी पढ़ें- Dhanteras 2023: धनतेरस पर घर के मंदिर में रखें कुबेर यंत्र, जानें नियम और लाभ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।