Dhanteras 2022: धनतेरस पर बर्तन के अलावा खरीदें ये सामान

धनतेरस का दिन हिंदू घर्म में बहुत शुभ माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन लोग बर्तन और सोना खरीदते हैं। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि आप इस दिन सोने की कोई चीज और बर्तन ही खरीदें। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ और चीजों के बारे में बताने वाले हैं जो धनतेरस के दिन खरीदी जा सकती हैं।
खरीदें प्रोपर्टी
प्रोपर्टी खरीदने के लिए हम हमेशा एक अच्छे दिन का तलाश करते हैं। ऐसे में आप धनतेरस के दिन किसी भी तरह की प्रोपर्टी खरीद सकते हैं। यह दिन बहुत शुभ होता है। ऐसे में किसी भी प्रोपर्टी की डील पर हस्तक्षाकर करने या फाइनल पेएमेंट देने के लिए आप इस दिन को चुन सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः धनतेरस के दिन करें ये उपाय और पाएं ढेरों लाभ
खरीदें कोई इलेक्ट्रोनिक सामान
बदलते समय के साथ हमारे जीवन जीने का तरीका बहुत बदल गया है। ऐसे में सालभर इलेक्ट्रोनिक सामान खरदीते रहते हैं। अगर आप भी कोई इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो धनतेरस के दिन खरीदें। धनतेरस के अवसर पर तमाम शोरूम में तरह-तरह के ऑफर भी चल रहे होते हैं।
कोई वाहन खरीदें
धनतेरस के दिन आप वाहन भी खरीद सकते हैं। ऐसा कहा भी जाता है कि वाहन खरीदतने के लिए किसी शुभ दिन का चुनाव करना चाहिए। साथ ही इस दिन वाहन खरीदने पर आपको कंपनी की तरफ से कुछ प्रतिशत ऑफ भी मिलेगा।
करें किसी भी अच्छे काम की शुरुआत
धनतेरस का दिन किसी भी तरह के काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहता है। ऐसे में आप बैंक में एफडी खुलवाने से लेकर किसी कमेटी की शुरुआत करने तक जैसे कई कामों के लिए इस दिन को चुन सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः गोल्ड की खरीदारी से पहले जान लें इससे जुड़ी जरूरी बातें, फायदे में रहेंगे
एडमिशन लें
पढ़ाई के लिए हम अलग-अलग कोर्स ज्वाइन करते हैं। बहुत से लोग इन कामों के लिए भी अच्छा दिन चुनते हैं। अगर आप भी धनतेरस के आसपास किसी कोर्स में एडमिशन ले रहे हैं तो कोशिश करें कि आप वो धनतेरस के दिन ही कर लें।
शुभ दिन का मतलब है कि किसी भी अच्छे कार्य के लिए उस दिन का चुनाव किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी धनतेरस के लिए कुछ खरीदना चाहते हैं तो गोल्ड और बर्तन के साथ-साथ कुछ भी खरीद सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: HerZindagi/Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।