DTC Bus Travel Card New Rules For Women: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के वक्त से ही महिलाओं के लिए फ्री डीटीसी बस यात्रा की योजना जारी है। अब सरकार बदल चुकी है। 27 सालों के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बन पाई है। काफी लंबे वक्त बाद दिल्ली की सत्ता भाजपा के मुख्यमंत्री के हाथों में गई है। सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई आम आदमी पार्टी द्वारा चलाई जा रही, कई योजनाओं में बदलाव किया है।
अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की बसों में महिलाओं के फ्री सफर की योजना में भी बदलाव की प्लानिंग कर रही हैं। नए नियम के तहत अब तक महिलाओं को फ्री सफर के लिए पिंक स्लिप की जरूरत होती थी, लेकिन इसे अब एक डिजिटल कार्ड से बदलने की तैयारी है। डीटीसी बसों में महिलाओं को फ्री सफर करने के लिए डिजिटल कार्ड बनवाना होगा। आइए जानें, दिल्ली में फ्री सफर के लिए डिजिटल कार्ड कैसे बनवाएं?
डिजिटल ट्रेवल कार्ड के लिए दस्तावेज
दिल्ली-एनसीआर में डीटीसी बसों से फ्री सफर करने वाली महिलाओं को अब पिंक टिकट नहीं लेना होगा। जल्दी ही सरकार डिजिटल कार्ड की व्यवस्था शुरू करने वाली है। इसे बनवाने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज होने जरूरी हैं। इस डिजिटल कार्ड के बनवाने के लिए आपको कुछ डाक्यूमेंट्स जमा करने ही होंगे। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड होने चाहिए। आधार कार्ड पर दिल्ली का एड्रेस होना चाहिए। इसके साथ ही आपके पास दिल्ली का वोटर कार्ड भी होना चाहिए। अगर आपके पास ये 2 जरूरी डॉक्यूमेंट नहीं हैं, तो आप दिल्ली की बसों में फ्री सफर नहीं कर सकते। अब इस योजना का लाभ लेने के लिए आपका दिल्ली का स्थाई नागरिक होना जरूरी है।
दिल्ली की महिलाओं का स्मार्ट कार्ड कैसे बनेगा
फ्री सफर का आनंद लेने के लिए महिलाओं को स्मार्ट कार्ड बनवाना होगा। हालांकि, स्मार्ट कार्ड बनवाने के नियम पर अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस कार्ड को बनवाने के लिए नजदीकि डीटीसी बस डिपो पर आवेदन किया जा सकता है।
किन महिलाओं का बनेगा स्मार्ट कार्ड
दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह के मुताबिक, यह योजना दिल्ली की महिलाओं के लिए है, तो अब इसका लाभ केवल उन्हें ही मिलेगा। अब इसका लाभ उठाने के लिए दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। उम्मीद है कि एनसीआर में रहने वाली महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। परिवहन मंत्री के मुताबिक, इस पर विचार जारी है। अंतिम फैसला लेना अभी बाकी है।
यह भी देखें- डीटीसी बसों में दिल्ली मेट्रो कार्ड का उपयोग कैसे कर सकते हैं, जानें यहां
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Meta AI
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों