Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:37 AM IST

DeepVeer Wedding Anniversary: शादी की पहली सालगिराह इस तरह मनाएंगे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

अपनी शादी की पहली सालगिराह पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कर रहे हैं कुछ खास। जानिए क्या है उनका प्लान। 
Updated:- 2019-11-14, 10:16 IST
image

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फनलविंग कपल यानि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 नवंबर को अपनी शादी की पहली सालगिराह मनाने वाले हैं। गौरतलब हैं कि बीते वर्ष दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली के लेककोमो में बेहद प्राइवेट समारोह में शादी की थी। दीपवीर की शादी में केवल उनके घर वाले ही मौजूद थे। इटली में शादी का फंक्शन दो दिन चला था और दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साउथ इंडियन व सिंधि रीति रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूद अपने दोस्तों को पार्टी भी दी थी। खैर अब दोनों की शादी के 1 वर्ष पूरे हो रहे हैं। अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करने के लिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेहद खाल प्लानिंग की हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: रणवीर सिंह की दीपिका पादुकोण के साथ ऐसी होती है सुबह

DeepVeer first wedding anniversary

हालाकि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही बेहद प्राइवेट रहना पसंद करते हैं। दोनों ने अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी के लिए भी जो प्लानिंग की वह अभी खुल कर किसी को नहीं बताई है मगर, एक इंटरटेनमेंट पोर्टल कोदिए इंटरव्यू में दोनों ने ही इस बात की हिंट दी है कि वह अपनी शादी की पहली सालगिराह पर किसी धार्मिक स्थल जाना पसंद करेंगे।

 

ऐसी खबर आ रही है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 13 तारीख को पहले तिरुपति जाकर वहां पर भगवान के दर्शन करेंगे और इसके बाद दोनों ही अमृतसर रवाना हो जाएंगे। यहां वह गोल्डन टेम्पल जाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने सरनेम बदलने की बात पर दिया मजेदार जवाब, सुन कर आप भी रह जाएंगी हैरान

Deepika Padukone First Wedding Anniversary

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण साउथ इंडियन हैं और रणवीर सिंह सिंधी हैं। दोनों ही एक दूसरे के कलचर और रीति रिवाजों की बहुत ही कदर करते हैं। शायद यही वजह है कि दोनों ने दो बार शादी की थी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पहले साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी की थी वहीं दूसरी शादी उन्होंने सिंधी रीति रिवाज से की थी।  दीपिका ऐसे मिली अपने ससुराल वालों से, देखिए वायरल वीडियो

DeepVeer first wedding anniversary

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद से ही कहीं भी घूमने फिरने नहीं गए थे। दोनों ही अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हो गए थे। जहां रणवीर सिंह सिंबा की शूटिंग में बिजी थे वहीं दीपिका पादुकोण अपने होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग कर रही थीं। शादी के बाद दोनों ने मुंबई में 3 पार्टियां दी थीं। खैर आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में साथ नजर आएंगे। दीपिका ने रणवीर संग साथ फेरे लेने से पहले अपने से दूर कर दी एक्स बॉयफ्रेंड की निशानी

 

यह फिल्म 1983 में भारत की क्रिकेट विश्वकप में हुई जीत पर है और इसमें कपिल देव और उनकी वाइफ की लाइफ स्टोरी दिखाई गई है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव और दीपिका पादुकोण कपिल देव की वाइफ बनी हैं। वहीं फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण ने एसिड एटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभाई है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।