Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:10 AM IST

डेटिंग के दौरान कभी ना बर्दाश्त करें इस तरीके का स्वभाव

डेटिंग के शुरुआती समय से ही आपको कुछ चीजों को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। वरना आगे जाकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।  
Updated:- 2023-06-02, 18:30 IST
image

डेटिंग के समय ज्यादातर लड़कियां कुछ गलतियां करती हैं जिसके कारण बाद में उन्हें काफी दिक्कत होती हैं। अगर आप भी किसी को डेट कर रही हैं तो कुछ चीजों का खास ख्याल रखें। चाहे लड़का कितना भी स्मार्ट क्यों ना हो, आपको उनकी चाल में नहीं फैसला है। अगर उसका बिहेवियरआपके लिए अच्छा नहीं है तो रिलेशनशिप को आगे ले जाने का कोई मतलब नहीं है।

बिहेवियर पर दें खास ध्यान

बिहेवियर पर खास ध्यान देना काफी ज्यादा जरूरी है। अगर आपके पार्टनर का बिहेवियर अच्छा नहीं है तो आप उसे तुरंत गुड बाय कह दें। ऐसा करने से आपको आगे जाकर दिक्कत नहीं आएंगी। कई बार हम लुक पर जाकर सामने वाले कि हर बात को सुनते हैं। यह किसी भी रिश्ते के लिए ठीक नहीं है।

झूठे वादे करना

things should never be tolerated

पहली डेट पर कभी भी किसी को किसी से प्यार नहीं होता है। यह केवल एक अट्रैक्शन हो सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा हैं तो आप पहले ही सावधान हो जाएं। क्योंकि सच्चा प्यार तभी होता है जब आप एक- दूसरे को अच्छे से जान लें। ऐसे में अगर आपका डेटिंग पार्टनर आपको वादे कर रहा है तो उसकी झांसे में ना आएं। उसे इग्नोर करें। ऐसे लोगों से लंबे समय तक दोस्ती ना करें। (डेटिंग करते समय नहीं पता होती हैं ये 5 बातें)

इसे जरूर पढ़ें- डेटिंग ऐप पर शुरू करनी है बात तो इन टिप्स को करें फॉलो

कंट्रोलिंग पार्टनर

अगर पहली डेट पर ही आपका पार्टनर आपको किसी भी प्रकार का ओपिनियन दे रहा है, तो ऐसे लोगों से सावधान हो जाएं। जब वो डेटिंग के दौरान आपको कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है तो आने वाले टाइम में वो आप पर बहुत तरह के प्रतिबंध लगा सकता है। वहीं पहली डेट पर अपनी हिडन बातों को ज्यादा शेयर ना करें। पहले आपको देखना चाहिए आप जिस लड़के को डेट कर रही हैं वह भरोसे के लायक भी है या नहीं। इसके बाद ही आगे का सोचे।

इसे जरूर पढ़ें- ऑनलाइन डेटिंग हो सकती है खतरनाक, इन बातों का रखें खास ध्यान

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

image credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।