बिना महंगे सोफे के भी लिविंग रूम लगेगा आलीशान, ट्राई करें ये ट्रेंडी 'लो-सीटिंग बोहो' वाइब

घर को लग्जरी लुक देने के लिए महिलाएं काफी कोशिशें करती हैं। अगर आप भी अपने घर को खूबसूरत और लग्जरी लुक देना चाहती हैं, लेकिन घर किराए का है या आपका बजट कम है और आप सोफे नहीं खरीदना चाहती हैं, तो अब आप लो-सीटिंग बोहो आइडियाज ट्राई कर घर में कुछ बदलाव कर सकती हैं। आइए जानते हैं घर को आलीशान और लग्जरी लुक देने के लिए अपनाएं लो-सीटिंग बोहो आइडियाज।
कोजी फ्लोर सीटिंग बोहो स्टाइल रूम
घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अगर आप भी अच्छे फर्नीचर वाले सोफे खरीदने की सोच रही हैं, लेकिन यह आपके बजट से बाहर है, तो सोफे खरीदने के बजाय आप कोजी फ्लोर सीटिंग बोहो स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। आप इस तस्वीर में दिख रहे लो-सीटिंग बोहो स्टाइल से अपने घर को सजा सकती हैं। यह आपके घर को परफेक्ट वाइब देने में मदद करेगा।

न्यूट्रल मिनिमल बोहो फ्लोर सीटिंग
यही नहीं आप अगर किराए के मकान में रह रही हैं और सोफे खरीदने का आपका बजट नहीं है, तो आप बजट में अपने घर को परफेक्ट लुक दे सकती हैं। इसके लिए आप न्यूट्रल मिनिमल बोहो फ्लोर सीटिंग चुन सकती हैं। आप इस तस्वीर से आइडिया लेकर कुछ ऐसे ही पिलो और गद्दे लगाकर अपने लिविंग रूम को क्लासी बना सकती हैं। इस तरीके से अगर आप अपने लिविंग रूम को सजाएंगी, तो यह आपके बजट में आसानी से आ जाएगा।

अफगान इंस्पायर्ड वाइब बोहो स्टाइल रूम
आप अपने घर के लिविंग रूम को अफगान इंस्पायर्ड वाइब बोहो स्टाइल अपनाकर आकर्षक बना सकती हैं। ऐसी सजावट इन दिनों काफी पसंद की जा रही है, जिससे आप भी अपने घर की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। इस तरह की सजावट आपके पूरे कमरे को शानदार बनाने के साथ-साथ घर की खूबसूरती को भी बढ़ाने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें- Carpet Designs for Living Room: इन 5 मॉडर्न कारपेट डिजाइंस से लिविंग रूम को दें रॉयल और लग्जरी लुक
पर्शियन रग बोहो स्टाइल लिविंग रूम
अगर आपका बजट कम है, लेकिन फिर भी आप अपने घर के लिविंग रूम को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो महंगे सोफे के बजाय आप इस तरह के पर्शियन रग बोहो स्टाइल से कमरे को सजा सकती हैं। आप कुछ कुशन, गद्दे और पिलो को शामिल कर कमरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इसे आप लिविंग रूम में ट्राई करने के बजाय किसी भी कमरे में ट्राई कर लक्जरी लुक पा सकती हैं।

कोजी बोहेमियन इंस्पायर्ड लिविंग रूम
इन दिनों बोहो सीटिंग का काफी क्रेज महिलाओं में देखा जा रहा है। वह अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह की कोजी बोहेमियन इंस्पायर्ड लिविंग रूम आइडिया अपनाकर कम बजट में लग्जरी लुक पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- पुराने घर को दें नया टच, लिविंग रूम और बेडरूम में कराएं ये आर्च डिजाइन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Ester PerPor/Courtneys World/Shannon Ferry/ShopinRoom
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।