herzindagi
best colours for scorpio zodiac

अगर आपकी राशि वृश्चिक है तो इन रंगों का करें इस्तेमाल, खुल जाएगी किस्मत

अगर आपकी राशि वृश्चिक है तो ज्योतिष में आपको कुछ रंगों के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है और वहीं कुछ रंगों का इस्तेमाल आपके लिए शुभ नहीं है।    
Editorial
Updated:- 2022-09-02, 19:15 IST

सभी राशियों की अपनी अलग विशेषताएं होती हैं। इन विशेषताओं में अक्सर विशिष्ट व्यक्तित्व लक्षणों के साथ-साथ रंग भी शामिल होते हैं। दरअसल राशियों की विशेषताओं के साथ सभी राशियों के लिए कुछ ऐसे रंगों को शामिल किया जाता है जो उनके लिए भाग्यशाली हों।

पिछले कुछ दिनों से हम सभी राशियों के लिए उनके भाग्यशाली रंगों के बारे में बता रहे हैं और ये भी बता रहे हैं कि राशियों को किन रंगों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। उसी क्रम में आज हम आपको वृश्चिक राशि के लोगों के लिए कुछ ऐसे रंगों के बारे में बता रहे हैं जिनके इस्तेमाल से उनके जीवन में सौभाग्य आ सकता है और उन्हें हर जगह सफलता मिल सकती है।

अगर आपका जन्म 23 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ है तो आपकी राशि वृश्चिक है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से जानें किन रंगों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा अच्छा हो सकता है।

वृश्चिक राशि के लिए शुभ रंग

best colour for scorpio zodiac

अगर आप अपने जीवन में कामयाबी हासिल करना चाहते हैं तो आपका दिमाग शांत होना चाहिए और आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी होनी चाहिए। आपकी हर सुबह एक सकारात्मक सोच के साथ शुरू होनी चाहिए और ऐसा तभी हो सकता है जब आप अपने आस-पास के माहौल को अपने अनुकूल बनाएंगे।

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाल, पीला और नारंगी रंग सबसे शुभ माने जाते हैं और यदि आप अपने कपड़ों और गहनों में इस रंग का प्रयोग सबसे अधिक करते हैं तो आपके लिए उपयुक्त होते हैं।

रंगों की बात करें तो घर के पूजा के कमरे में कोई हल्‍का रंग करवाना आपके लिए सबसे अच्‍छा माना जाएगा। कमरे के रंगों में वृश्चिक राशि के लिए लाल, मटमैला जैसे रंग भाग्यशाली होते हैं। इन रंगों के वस्त्र पहनने से मानसिक शांति रहती है। धन लाभ के लिए जेब में हमेशा लाल रंग का रुमाल रखने से लाभ होगा।

यह विडियो भी देखें

अपने कपड़ों में लाल को किसी न किसी रूप में अवश्य चुनें। इन सब रंगो का इस्तेमाल करने से आपकी किस्मत खुल जाएगी। किसी भी अन्य राशि की तरह, वृश्चिक राशि में जन्म लेने वालों के साथ रंग का बहुत कुछ होता है। अगर आप वृश्चिक राशि के हैं तो यहां कुछ रंग आपके लिए अच्छे हैं।

इसे जरूर पढ़ें: अगर आपकी राशि वृश्चिक है तो ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें

लाल

which colour is lucky for scorpio

लाल रंग वृश्चिक राशि के व्यक्तित्व के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है। लाल एक ऐसा रंग है जिसका उपयोग प्रेरणा या अतिरिक्त ऊर्जा के लिए किया जा सकता है। बेशक, यह जीवन के लिए जुनून और उत्साह का भी प्रतीक माना जाता है। लेकिन ये दोनों चीजें हैं इस राशि में जन्म लेने वाले व्यक्तियों में बहुत आम होती हैं। इसलिए यह रंग वृश्चिक राशि के लिए सबसे ज्यादा शुभ हो सकता है। आप यदि लाल के अन्य शेड्स जैसे बरगंडी, वाइन या मैरून का इस्तेमाल भी करेंगे तो ये हमेशा आपके लिए सकारात्मक होंगे।

काला

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए एक शुभ रंग काला भी हो सकता है। इस राशि के लोग परिवर्तन पसंद करते हैं इसलिए उनके लिए यह महत्वपूर्ण होता है कि हमेशा आगे बढ़ने के बारे में ही सोचें। यदि इस राशि के लोग काले रंग का चुनाव किसी भी स्थान के लिए करते हैं तो उन्हें जीवन में सफलता मिलती है। इस राशि के लोग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए महत्वाकांक्षी होते हैं और चीजों को अगले स्तर तक ले जाते हैं। इन लोगों का पसंदीदा रंग भी काला हो सकता है और इन्हें किसी ख़ास अवसर पर सफलता दिलाने के लिए ये रंग मदद कर सकता है।

पीला

what colours are good for scorpio zodiac

पीला रंग वृश्चिक राशिके लिए एक महत्वपूर्ण रंग माना जाता है। ये हमेशा इस राशि के लिए सौभाग्य लाता है। अगर आप अपने जीवन में हर जगह सफलता को गले लगाना चाहते हैं तो अपनी पहली पसंद पीले रंग को बना सकते हैं। पीले के साथ नारंगी भी एक ऐसा रंग है जो आपके जीवन में सफलता से जुड़ा हुआ होता है। यदि वृश्चिक राशि के लोग पीला या नारंगी रंग का चुनाव करते हैं तो ये सफलता दिलाने में मदद करेंगे। नारंगी रंग आपके लिए उपयुक्त रंग लाल और पीले के संयोजन से बनता है इसलिए और ज्यादा भाग्यशाली हो सकता है।

इन रंगों के इस्तेमाल से बचें

जिस तरह वृश्चिक के कुछ भाग्यशाली रंग हैं वैसे ही उन्हें कुछ रंगों से बचने की सलाह भी दी जाती है। आइए आपको बताते हैं उन रंगों के बारे में।

गुलाबी

वृश्चिक राशि के लोगों को गुलाबी रंग के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए। ये रंग भले ही दिखने में शांत हो लेकिन आपके लिए भाग्यशाली नहीं है। यदि आप किसी शुभ काम में इस रंग का इस्तेमाल करते हैं तो आपको असफलता भी मिल सकती है।

सफेद

scorpio should avoid these colours

यदि आप वृश्चिक राशि के हैं तो आपको हर कीमत पर सफेद रंग से बचना चाहिए। यह निश्चित रूप से आपके व्यक्तित्व को सजाने के लिए फिट नहीं होगा। हालांकि सफेद आशा का रंग है, लेकिन आपको शुभ जगहों पर इस रंग के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: अगर आपकी राशि तुला है तो ये 5 रंग आपके जीवन में ला सकते हैं सौभाग्य

वृश्चिक राशि वाले यदि ज्योतिष के अनुसार इन रंगों का इस्तेमाल सही स्थान पर करेंगे तो ये आपके जीवन को खुशहाल बनाने में मदद करेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।