Rangoli Designs For Holi 2024: केवल 15 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये रंग-बिरंगे डिजाइन, होली के लिए हैं खास

Holi Special Rangoli Designs:रंगोली का महत्व बहुत अहम होता है। वहीं इसे बनाने के लिए कई घरेलू चीजों की मदद ली जा सकती हैं। ज्यादातर रंगोली को बनाने के लिए तीली, टूथपिक, चूड़ी, ढक्कन, चम्मच और कांटे की मदद लेते हैं। इसे तीज-त्योहार के मौके पर बनाना पसंद किया जाता है।

Rangoli Designs For Office On Holi त्योहारों की बात करें होली आने वाली है। इस मौके पर घर के आंगन से लेकर ऑफिस डेस्क तक पर आप रंगोली के कई डिजाइन बना सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं रंग-बिरंगी डिजाइन वाली रंगोली जिन्हें आप खास होली के मौके पर बना सकती हैं और वो भी केवल 15 मिनट में-

चूड़ी की मदद से कैसे बनाए रंगोली? (Rangoli Design Using Bangles)
चूड़ी की मदद से आप अनगिनत रंगोली के डिजाइन को बना सकती हैं। इसके लिए आप चूड़ी को रंगोली के बॉर्डर के डिजाइन को बनाने के लिए इस्तेमाल करें। वहीं गोलाई में बने इस तरह की रंगोली के डिजाइन के अंदर आप होली के त्योहार से जुड़ी शायरी या लाइन्स को लिख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Easy Rangoli Designs: अंगूठी की मदद से आसानी से बन जाएंगे रंगोली के ये नए डिजाइन, देखकर मन हो जाएगा प्रसन्न
फूलों से बनी रंगोली डिजाइन (Rangoli Designs Using Flowers)
अगर आप कलर्स की मदद से रंगोली नहीं बनाना चाहती हैं तो ताजे फूलों की मदद लेकर भी रंगोली के कई डिजाइंस आसानी से बना सकती हैं। कोशिश करें इसके लिए आप 3 से 4 अलग-अलग रंगों के फूलों को चुन सकती हैं। ज्यादातर इस तरह के डिजाइन के लिए गुलाब, मोगरा, गेंदे के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Rangoli Designs: राम के नाम से खिल उठेगा आंगन, केवल 30 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये आसान डिजाइन
कार्नर के लिए रंगोली का डिजाइन (Rangoli Designs For Corners)
अगर आप दीवारों के आस-पास के कार्नर के लिए रंगोली के डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो इस तरह से सेमी-सर्किल शेप में रंगोली के डिजाइन को बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाली रंगोली को बनाने के लिए आप तीली की मदद ले सकती हैं। वहीं इस तरह का रंगोली डिजाइन दहलीज के दोनों तरफ भी बनाये जा सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको होली के लिए कलरफुल रंगोली के ये आसान रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Youtube/Priyal food and art, instagram/rangoli_nation
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।