Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:04 AM IST

इन तीन चीजों की मदद से करें मिट्टी के बर्तन की सफाई

मिट्टी के बर्तन की सफाई करना इतना भी मुश्किल नहीं हैं। इसे साफ करने के लिए आप कुछ आसान हैक्स की मदद ले सकती हैं।   
Updated:- 2024-02-23, 16:35 IST
image

मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल कई लोग आज भी करना पसंद करते हैं। खासकर गर्मी के दिनों में पानी को नैचुरल तरीके से ठंडा रखने के लिए कई लोग मिट्टी के बर्तन का ही इस्तेमाल करते हैं। इससे पानी ठंडा रहता है और घड़े का पानी पीने से हम बीमार भी नहीं होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने  मिट्टी के बर्तन की सफाई घर में खुद से आसान तरीके से कर सकती हैं। 

गर्म पानी से करें सफाई

mitti ke bartan article

मिट्टी के बर्तन की सफाई करने के लिए आपको गर्म पानी की मदद लेनी होगी। फिर गर्म पानी में आपको नींबू का रस मिलाना होगा। इस पानी की मदद से आप अपने मिट्टी के बर्तन की सफाई कर सकती हैं। आपके मिट्टी के बर्तन चमकने लगेगे। 

स्क्रबर की लें मदद

earthen pot astro

गर्म पानी मिट्टी के बर्तन में डालने के बाद आपको स्क्रबर में थोड़ा डिटर्जेंट मिलाना चाहिए। फिर स्क्रबर की मदद से अपने मिट्टी के बर्तन को साफ करें। ध्यान रखें मिट्टी के बर्तन काफी ज्यादा नाजुक होते हैं। अगर आपने ज्यादा प्रेशर लगाकर मिट्टी के बर्तन की सफाई की तो यह टूट सकते हैं। ऐसे में धीरे- धीरे ही आपको अपने मिट्टी के बर्तन की सफाई करनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें- Cleaning Tips: मिट्टी के बर्तनों को साफ करने का आसान तरीका जानें

सिरका और गर्म पानी

सिरका और गर्म पानी की मदद से आप किसी भी गंदे बर्तन को मिनटों में साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आपके मिट्टी के बर्तन में दाग भी लग गया है तो आपको इसे साफ करने के लिए केवल सिरका और गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद आपके मिट्टी के बर्तन की गंदगी साफ हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें- मिट्टी के बर्तनों में इन 2 टिप्स की मदद से बनाएं हेल्दी खाना

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।