Christmas Day Home Decoration Ideas: क्रिसमस डे पर कमरे को ऐसे करें डेकोरेट, सेलिब्रेशन में आएगा दोगुना मजा

क्रिसमस का त्योहार खुशियों और उत्सव का मौका होता है। इस खास दिन को और भी यादगार और मस्ती भरा बनाने के लिए अगर आप भी  इस बार घर पर ही पार्टी रख रहे हैं, तो इस आर्टिकल में आपको अपने कमरे को क्रिसमस थीम से सजाने के कई बेहतरीन तरीके दिए गये हैं।
image

क्रिसमस डे हर साल 25 दिसंबर को दुनिया भर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इसे ईसा मसीह यानी जीसस क्राइस्ट के जन्मदिन के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। क्रिसमस डे के मौके पर लोग चर्च जाकर कैंडल और रोज अर्पण करके ईसा मसीह से प्रार्थना करते हैं। साथ ही, अपने परिवार व दोस्तों के साथ इस दिन को खास बनाने के लिए पार्टी आदि ऑर्गेनाइज करते हैं।

क्रिसमस का त्योहार खुशियों और उत्सव का मौका होता है। इस खास दिन को और भी यादगार और मस्ती भरा बनाने के लिए अगर आप भी इस बार घर पर ही पार्टी रख रहे हैं, तो इस आर्टिकल में आपको अपने कमरे को क्रिसमस थीम से सजाने के कई बेहतरीन तरीके दिए गये हैं। यहां से आइडिया लेकर आप अपने क्रिसमस डे को और भी खास बना सकते हैं।

कमरे के दरवाजे पर लगाएं क्रिसमस ट्री

christmas tree decoration

अपने कमरे के दरवाजे पर दोनों साइड क्रिसमस ट्री लगा सकते हैं। आप कृत्रिम या असली ट्री दोनों में से कोई भी चुन सकते हैं। ट्री को रंग-बिरंगे बॉल्स, रिबन, चमकदार सितारे और अन्य क्रिसमस सजावट से सजाएं। ट्री के ऊपर एक चमकदार सितारा या एंजल लगाएं।

क्रिसमस कार्ड्स से सजाएं दीवार

Christmas day decoration

अपने दोस्तों और परिवार से मिले क्रिसमस कार्ड्स को दीवार पर लगाएं। एक स्ट्रिंग लेकर उस पर कार्ड्स लटकाएं और उसे दीवार पर लगा दें।

फेयरी और स्ट्रिंग लाइट्स

क्रिसमस डे के मौके पर अपने कमरे में फेयरी लाइट्स लगाकर एक जादुई माहौल बनाएं। आप इन्हें खिड़कियों, दरवाजों और फर्नीचर पर लपेट सकते हैं। आप चाहें तो स्ट्रिंग लाइट्स का इस्तेमाल करके अपने कमरे को और भी चमकदार बना सकते हैं। इसके अलावाव, कैंडल्स या मोमबत्तियां जलाकर एक आकर्षक माहौल बना सकते हैं।

क्रिसमस पर ऐसे करें टेबल डेकोरेट

Christmas day table

टेबल पर एक रंग-बिरंगा टेबलक्लोथ बिछाएं। क्रिसमस थीम वाली कटलरी का इस्तेमाल करें। टेबल के बीच में एक कलरफुल मोमबत्ती रखें।

इसे भी पढ़ें-Merry Christmas 2024 Wishes & Quotes In Hindi: क्रिसमस पर अपनों को कुछ अलग अंदाज में दें बधाई

कमरे को व्यक्तिगत स्पर्श दें

कमरे में फोटो फ्रेम लगाएं जिनमें आपके परिवार और दोस्तों की तस्वीरें हों। कमरे में व्यक्तिगत वस्तुएं जैसे कि आपके पसंदीदा खिलौने, पुस्तकें, और संगीत वाद्य यंत्र लगाएं। कमरे में रंगीन वस्तुएं जैसे कि रंगीन कुशन, रंगीन थाली, और रंगीन फूलदान लगाएं।

इसे भी पढ़ें-ऑफिस कलीग को सीक्रेट सांता बन दें इस तरह के खूबसूरत तोहफे, उनके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

कमरे में फोटो वॉल या सेल्फी कॉर्नर बनाएं

कमरे के एक हिस्से को सेल्फी कॉर्नर में बदलें। बैकग्राउंड में रेड, ग्रीन और व्हाइट थीम के बैलून और बैनर लगाएं।दीवारों पर रंग-बिरंगे ग्लोब्स लगाकर एक आकर्षक लुक दे सकते हैं। छत से लटकाकर एक अनोखा एहसास करें।

इसे भी पढ़ें-क्रिसमस-डे के मौके पर दोस्तों को गिफ्ट में दे सकती हैं ये खास चीजें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP