Choti Diwali Wishes & Quotes 2025: लक्ष्मी-गणेश का हो घर में वास, बांटें खुशियां रहे अपनों का साथ....छोटी दिवाली पर अपनों को भेजें ये प्यार भरी विशेज और शुभकामनाएं सन्देश

दिवाली का त्यौहार हर साल बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस साल यह त्यौहार २० अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह महापर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई, अज्ञान पर ज्ञान और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। साल के इस सबसे बड़े त्योहार पर लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों, रंगोली और दीयों से सजाते हैं जिसका विशेष महत्व है। बड़ी दिवाली से ठीक एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस दिन हम दीपक जलाकर अपनों के साथ खुशियां बांटतेहैं। यह ऐसा त्योहार है जब घर से दूर रहने वाले लोग भी अपने परिवार के पास लौट आते हैं। इसके अलावा, हम संदेशों के माध्यम से भी इस शुभ दिन की शुभकामनाएं देते हैं। इसलिए, हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन कोट्स जिन्हें आप इस छोटी दिवाली पर मैसेज, स्टेटस या स्टोरी के जरिए अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।
दिवाली विशेज इन हिंदी (Diwali Wishes in Hindi 2025)

1. द्वार पर प्यार का दीप जलाएं
सुख-समृद्धि जीवन में आए
खुशियां मिले भरपूर
हैप्पी दिवाली!
2. दीपावली का है त्योहार
घर में खुशियां
मन में प्यार
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार!
Happy Diwali 2025!
3. कल है साल का सबसे बड़ा त्योहार
खाकर मिठाइयां, लाए जुबां पर मिठास
आपको मुबारक हो दिवाली का त्योहार!

दिवाली कोट्स इन हिंदी (Choti Diwali Quotes in Hindi 2025)
4. अपनों को प्यार, मिल बाटेंगे खुशियां यार
सुख में जीवन, अपनों का साथ रहे बेशुमार
आपको और आपके परिवार के लिए शुभ रहे
दीपावली का त्योहार!
5. गणेश-लक्ष्मी का हो घर में वास
बांटें खुशियां, रहे अपनों का साथ
भगवान राम को करके याद
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार!
Happy Diwali 2025!
6. लक्ष्मी-गणेश की करके पूजा
जलाएं दीप, मनाएं खुशियां
लेकर फुलझड़ी और अनार
प्यार भरा रहे दिवाली का त्योहार!

7. चारों तरफ है खुशियों का सवेरा
घर में मां लक्ष्मी का है बसेरा
जीवन में हो धन की वर्षा
सबका रहे साथ
खूब-खूब मुबारक हो दीपावली का त्योहार!
दिवाली मैसेज इन हिंदी (Diwali Message in Hindi)
8. पटाखों की लड़ी है तैयार
बाहर निकलो तो जानों यार
प्रेम भाव से कर सबका स्वागत
घर में बनी रहे खुशियां बेशुमार
हैप्पी दिवाली!
9. दीपावली का है त्योहार
खूब पटाखे छोड़ो यार
खाकर मिठाइयां
हो जाये जुबान मीठी
खुशी भर जाए जीवन में हजार
Happy Diwali 2025!
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं (Diwali ki Hardik Shubhkamnaye)

10. चारों ओर दीप जले
खुशियां लिए हम घर को चले
मेवे-मिठाइयों से कर सबका स्वागत
मानाने हम त्योहार चले
Happy Diwali 2025!
11. राम भगवान को करके याद
जगमगा उठा सारा संसार
आपको और आपके परिवार को
मुबारक हो दीपावली का त्योहार!
12. मां लक्ष्मी का साथ हो,
सरस्वती का हाथ हो,
घर में गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से,
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।
शुभ दिवाली!
13. दीप जगमगाते रहें,
सबके घर झिलमिलाते रहें,
साथ हों सब अपने,
सब यूं ही मुस्कुराते रहें।
Happy Diwali 2025!
14- सज-धज कर घर आंगन सारा,
हर ओर है रौशनी का नज़ारा।
पटाखों की गूंज है प्यारी,
दीपों से रोशन हर गली, हर चौबारा।
15- जलाओ दीप, मिटाओ अंधेरा,
साथ चलें हर कोई बनके सवेरा।
मंगलमय हो सबकी दीवाली,
सुख-शांति की महके हर कली।
16. दिवाली आए तो दीप जलाएं,
धूम धड़ाका, छोड़ा पटाखा,
जली फुलझड़िया सबको भाए
आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
17. दीप जलें और रौशन हो जहान,
संग हो अपनों का और मीठी सी मुस्कान,
छोटी दिवाली पर दिल से दुआएं हैं,
खुश रहो तुम सुबह से लेकर शाम।
18. दिए की लौ से चमकता आंगन तुम्हारा,
खुशियों से भर जाए हर एक खजाना तुम्हारा,
छोटी दिवाली की प्यारी सी शायरी,
खुश रहो तुम बस यही है कामना हमारी।
अगर आपको छोटी दिवाली के शुभ अवसर पर अपनों को भेजने के लिए ये प्यार भरी शुभकामनाएं पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Shutterstock, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।