Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:53 AM IST

हिन्दू धर्म के वो चिरंजीवी देवता जो आज भी धरती पर हैं जीवित

आज हम आपको हिन्दू धर्म के उन चिरंजीवी देवताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज भी धरती पर जीवित हैं और यहीं निवास करते हैं। 
Updated:- 2023-01-09, 17:10 IST
image

Chiranjivi Gods Of Hinduism: हिन्दू धर्म ग्रंथों में हनुमान जी को लेकर ऐसा कहा जाता है कि वह चिरंजीवी हैं। यानी कि ऐसे देवता जो मनुष्य रूप में आज भी जीवित हैं और धरती पर वास करते हैं।

इसी कड़ी में हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें हनुमान जी के अलावा और ऐसे देवताओं के बारे में बताया जिनका अस्तित्व आज भी पृथ्वी पर मौजूद हैं।

हनुमान जी

hanuman ji

हनुमान जी प्रभु श्री राम के परम भक्त हैं और उन्होंने अमर होने का वरदान भी प्राप्त है। ऐसे में देखा जाए तो हनुमान जी त्रेता युग से द्वापरयुग तक और द्वापर से कलयुग तक आज भी धरती पर निवास करते आ रहे हैं। हनुमान जी (हनुमान जी के 12 रहस्यमयी नाम) साक्षात रूप में धरती पर विराजते हैं और भक्तों का कल्याण करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: इन पेड़ों को लगाने से मिल सकता है अपार लाभ, नव ग्रह के दिखते हैं अनुकूल प्रभाव 

परशुराम जी 

parshuram ji

परशुराम जी को भगवान श्री हरि विष्णु का 6वां अवतार माना जाता है। परशुराम जी न सिर्फ एक ऋषि हैं बल्कि एक महान योद्धा भी हैं। साथ ही, भगवान शिव के परम भक्त भी हैं। यह भी चिरंजीवी देवताओं की श्रेणी में आते हैं। परशुराम जी को परम मात्र भक्त भी माना जाता है। इन्होनें 21 बार अपने पराक्रम से धरती को क्षत्रीय विहीन कर दिया था। 

राजा बलि

raja bali

राजा बलि असुरों के स्वामी हैं और महान दानी भी। खास बात यह कि एक असुर होने के बाद भी इन्हें भगवान विष्णु के परम भक्तों में गिना जाता है। राजा बलि को खुद भगवान विष्णु (भगवन विष्णु को क्यों कहा जाता है नारायण) के वामन अवतार ने चिरंजीवी होने का आशीर्वाद दिया था। 

विभीषण 

vibhishana

लंका नरेश रावण के छोटे भाई विभीषण केबारे में तो सभी जानते हैं। इन्होनें रामायण युद्ध में श्री राम की कितनी सहायता की थी और उनकी भक्ति भी। इसी कारण से श्री राम ने विभीषण को चिरंजीवी होने का आशीष दिया था। 

इसे जरूर पढ़ें: तिल-गुड़ के बिना ये त्यौहार माने जाते हैं अधूरे

महर्षि वेदव्यास 

maharshi vedvyas

महर्षि वेदव्यास हिन्दू धर्म के पांचवें वेद कहे जाने वाले महाभारत के रचयता हैं। महर्षि वेदव्यास को कृष्ण द्वैपायन के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका रंग सांवला यानी कि कृष्ण के भांति और और जन्म स्थान यमुना नदी था। महर्षि वेदव्यास को भगवान शिव से चिरंजीवी होने का वरदान प्राप्त है।  

 

तो ये हैं हिन्दू धर्म के चिरंजीवी देवता जो आज भी धरती पर वास करते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Pinterest, Wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।