शादी से 30 दिन पहले से रोना शुरू कर देती है दुल्हन, जानिए क्या है चीन की 'क्राइंग मैरिज' परंपरा?

दुनिया भर में शादियों से जुड़े कई तरह के अनोखे और दिलचस्प रीति-रिवाज देखने को मिलते हैं, जो अपनी अलग संस्कृति के लिए जाने जाते हैं। 
Updated:- 2026-09-08, 08:26 IST
Chinese bride crying tradition

Unique Chinese Wedding Customs: दुनिया भर में शादियों से जुड़े कई तरह के अनोखे और दिलचस्प रीति-रिवाज देखने को मिलते हैं, जो अपनी अलग संस्कृति के लिए जाने जाते हैं। भारत में जहां आमतौर पर विदाई के समय दुल्हन और उसके परिवार का रोना एक भावुक पल माना जाता है। वहीं चीन में एक ऐसी अनोखी परंपरा है जिसमें दुल्हन को शादी तय होने के बाद से ही बकायदा रोने का अभ्यास करना पड़ता है। इस अजीबोगरीब परंपरा को 'क्राइंग मैरिज' या स्थानीय भाषा में 'ज़ुओ टांग' (Zuo Tang) कहा जाता है। नीचे लेख में जानें इस परंपरा को लेकर क्या है मान्यता?

चीन की क्राइंग परंपरा क्या है?

चीन की इस प्राचीन परंपरा के अनुसार, दुल्हन को अपनी शादी की तारीख से ठीक 30 दिन पहले से रोजाना करीब एक घंटे तक रोना होता है। इस रस्म की शुरुआत दुल्हन अकेले कमरे या हॉल में बैठकर रोने से करती है। इसके ठीक 10 दिन बाद दुल्हन की मां भी इस रोने के सिलसिले में शामिल हो जाती हैं।

Weeping Marriage Tujia Tribe in China

इसे भी पढ़ें- Weird Rituals: जब दुल्हन ठुकराती है थाली और दूल्हा करता है ऐसे कबूल, शादी की यह रस्म है रिश्ते की नींव

इसके अगले 10 दिनों के बाद परिवार की अन्य महिलाएं जैसे दादी, नानी, बहनें और बुआ भी इस विलाप में साथ जुड़ जाती हैं। इस दौरान एक खास तरह के पारंपरिक और दुख भरे गीत गाए जाते हैं, जिन्हें 'क्राइंग मैरिज सॉन्ग' कहा जाता है। इन गीतों के जरिए दुल्हन अपने परिवार और माता-पिता से बिछड़ने के दर्द को बयां करती है।

चीन की क्राइंग परंपरा को लेकर क्या है मान्यता?

इस परंपरा के पीछे कई ऐतिहासिक और सामाजिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। इतिहास के पन्नों के अनुसार, इस प्रथा की शुरुआत प्राचीन काल में लगभग चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में हुई थी, जब एक राजकुमारी की विदाई के वक्त उसकी मां फूट-फूट कर रोई थीं और बेटी से बार-बार घर लौटने की गुहार लगाई थी। समय के साथ यह प्रेम और बिछड़न का भाव एक रस्म बन गया।

Crying marrige traditional chaina traditional

तूजिया समुदाय के लोग आज भी मनाते हैं यह परंपरा

इसके अलावा, समाज में यह माना जाता था कि यदि दुल्हन शादी से पहले या विदाई के वक्त नहीं रोती है, तो इसे उसका बुरा और अकुशल स्वभाव माना जाता है। समाज और पड़ोसियों के ताने से बचने के लिए कई बार परिवार की महिलाएं दुल्हन को जबरन रुलाने का प्रयास करती थीं।

Zuo Tang

हालांकि, आधुनिक समय में समय के बदलाव के साथ इस तरह की परंपराओं का चलन काफी कम हो गया है, लेकिन तूजिया समुदाय आज भी अपनी इस सांस्कृतिक विरासत को सहेजे हुए है।

इसे भी पढ़ें- Weird Rituals: शादी के लिए यहां महिलाएं खाती हैं कोड़ों से मार, ज्यादा दर्द बर्दाशत करने वाली महिला की होती है नौजवान शख्स से शादी

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Source-चीनी सरकार एवं पर्यटन निकाय (Official Chinese Government & Tourism Sources)
Ministry of Culture and Tourism of the People's Republic of China-https://mct.gov.cn/ ("Tujia Crying Marriage Tradition")

Image Credit- AI, official website 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।