Tue Oct 13, 2026 | Updated 09:56 AM IST

इन गीतों के बिना अधूरा है छठ पूजा का पर्व, जानें

बिना गीत के छठ पूजा अधूरा माना जाता है, छठ महापर्व के कई ऐसे गीत हैं जो निश्चित तौर पर गाए जाते हैं।  
Updated:- 2022-10-20, 11:14 IST
image

Chhath Puja 2022 Songs:छठ में गीतों का काफी बड़ा योगदान होता है। महिलाएं छठ में गीत गाती है। छठ के पर्व शुरु होते ही छठ से जुड़े गीत सुनने को मिलने लगते है। यह त्यौहार 4 दिन तक मनाया जाता है। इन 4 दिनों में आपको हर तरफ छठ के गाने ही सुनने को मिलते है। इस वर्ष छठ महापर्व 28 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

छठ पूजा में लोकगीत का काफी महत्व है। छठ से जुड़े कुछ ऐसे गीत हैं, जो काफी लोकप्रिय हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ मुख्य छठ से जुड़े गीत के बारे में बताने वाले है।

ये है छठ के फेमस लोक गीत

chhath puja geet

पहिले पहिल हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहार – शारदा सिन्हा का यह गीत छठ पूजा के लिए सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक है। यह गीत आपको प्राय हर घाट पर सुनने को मिल जाएगा। यही नहीं यह गाना हर बार यूट्यूब पर छठ के मौके पर ट्रेंडिंग सॉन्ग में आ जाता है। शारदा सिन्हा ने अपनी मधुर आवाज में इस गीत के जरिए छठ के महत्व को बताया है।

छपरा छठ मनाएंगे – मशहूर भोजपुर सिंगर खेसारी लाल यादव का छठ को लेकर बनाया गया ये गाना पिछले तीन साल में काफी फेमस हुआ है। इसे आधुनिक तरीके से बनाया गया है, गीत में छठ मनाने के बारे में बताया गया है। इन गाने को आज भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- Chhath Puja 2022 Wishes In Hindi: छठ पूजा पर इन चुनिंदा संदेशों से दीजिए अपनों को बधाई

घरे घरे होता माई के बरतिया – प्रचलित भोजपुरी छठ गीतों में इसका भी नंबर आता है। आम्रपाली दुबे की आवाज में गाया ये गाना घरों व घाटों पर खूब बजता है। छठ के त्यौहार शुरु होने के बाद से ही इस गाने को लोग सुनना पसंद करते है।

छठी मईया सुन ली पुकार – छठ को लेकर बने इस गीत को अंजली भारद्वाज ने गाया है और इसे लिखा है विनय निखिल ने। इस गाने की भी लोकप्रियता बहुत है। इस गानों को करोड़ो में व्यूज मिल चुका है। इस गाने को दर्शकों की और से काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- Chhath Puja 2022: छठ पूजा की डलिया में क्‍या- क्‍या महत्‍वपूर्ण सामग्री होती हैं?

जल्दी उगी आज आदित गोसाई – इस गीत के मशहूर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह द्वारा गाया गया है। पवन सिंह का यह गाना भी छठ के पावन मौके पर खूब बजता है। इस गाने को लिखा है मनोज मतलबी ने। त्यौहार के शुरुआत होते ही इस गाने को भी लोग सुनना शुरु कर देते है।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

 Pic Credit: Herzindagi

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।