ब्रोकली के पौधे की नहीं हो रही है अच्छी ग्रोथ? जड़ के पास डालें यह Chemical Free Homemade Fertilizer, कुछ ही दिनों में दिख सकता है असर

Gardening Tips To Grow Broccoli: ब्रोकली में फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा सोर्स होता है, जो कि स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। सर्दी के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए अक्सर लोग ब्रोकली का सेवन करते हैं। यही वजह है कि आजकल लोग अपने इसा पौधा घर में भी लगाने लगे हैं। आज के समय में ज्यादातर लोग फ्रेश और शुद्ध भोजन करने के लिए अपने घरों में फल और सब्जियों के पौधे भी लगाने लगे हैं। अगर आप भी हर रोज ब्रोकली को डाइट में शामिल करना चाहती हैं और इसे घर में ही उगाती हैं, तो आपको इसकी अच्छी देखभाल करना बेहद जरूरी है। कई लोग अक्सर ब्रोकली को उगाने में संकोच करते हैं, वहीं कुछ लोग पौधे तो लगाते हैं, लेकिन उनकी अच्छी देखभाल नहीं कर पाते हैं, जिससे पौधे में अच्छी तरह ग्रोथ नहीं हो पाता है।
आपने भी यदि घरों पर ब्रोकली का पौधा लगा रखा है और इसमें फल नहीं आ रहे हैं, तो चलिए हम आपको इसकी मिट्टी में डाली जाने वाली एक ऐसी खाद के बारे में जिसे आप घर पर ही बना सकते हैं। चलिए आज हम आपको इस खाद के बारे में बताते हैं।
बनाना पील से ऐसे करें लिक्विड फर्टिलाइजर
- इसके लिए सबसे पहले केले के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इ सभी टुकड़ों को एक प्लास्टिक के बड़े बर्तन में रखें।
- अब इन छिलकों को आप ग्राइंडर में दरदरा पीस लें। इसे बर्तन में डालें और छिलकों का दोगुना पानी मिला लें।
- इसके साथ ही इसमें ऊपर से गार्डन के खराब फूल और पत्ते भी मिला सकते हैं। इस पानी को ढककर रातभर के लिए छोड़ दें।
- सुबह तक केले के छिलकों वाला लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- फूल गोभी की अच्छी ग्रोथ के लिए पौधे में डालें घर पर पड़ी यह 1 सफेद चीज, खाद की तरह करेगा जबरदस्त काम
चाय की पत्ती से ऐसे बनाएं फर्टिलाइजर
- ब्रोकली के पौधे के लिए फर्टिलाइजर तैयार करने से पहले सबसे पहले प्याज के सूखे हुए छिलकों को पीस कर इकट्ठा कर लें।
- इन्हें एक बर्तन या मटके में जमा कर लें। इसी बर्तन में हफ्तेभर इस्तेमाल की हुई चाय की पत्ती डाल दें।
- आखिर में पानी मिला लें। इन सभी चीजों को स्टिक की मदद से अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- फिर, इसे 2 दिनों तक ढककर रख दें।
- इसके बाद, आपका चाय पत्ती से फर्टिलाइजर बन कर तैयार है।
इसे भी पढ़ें- फ्रेश ब्रोकली खरीदने से लेकर लंबे समय तक स्टोर करने के टिप्स एंड ट्रिक्स
ब्रोकली के पौधे में ऐसे यूज करें लिक्विड फर्टिलाइजर?
- इसके लिए सबसे पहले अपने मनी ब्रोकली के पौधे के पास की मिट्टी की हल्की सी गुड़ाई कर लें।
- इसके बाद, पौधे की जड़ में धीरे-धीरे लिक्विड फर्टिलाइजर डालें।
- ध्यान रहे इस खाद का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना है।
- आप इसे हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: कंटेनर में ऐसे उगाएं ऑर्गेनिक ब्रोकोली, बहुत काम आएंगे ये टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।