बच्चों के लिए सस्ते खिलौने खरीदने के लिए दिल्ली की इन 3 मार्केट को करें एक्सपलोर, हर तरह का मिलेगा आइटम

Cheap And Best Toy Markets In Delhi: छोटे बच्चे खिलौना देखते ही चहकने लगते हैं। इस खुशी को देखने के लिए मां-बाप बाजार से खिलौने की दुकान खरीदकर ले आते हैं। लेकिन कई बार इस खुशी के बीच में बजट बीच में आ जाता है। खासकर अगर रोजाना बच्चे नए खिलौने की डिमांड करने लग जाएं। अब ऐसे में कई बार जब हम बाजार खिलौने लेने जाते हैं, तो एक छोटे से टॉय की कीमत बहुत ज्यादा होती है। अगर आपकी बार्गेनिंग स्किल अच्छी है, तो आप बताए गए दाम से कम में सामान खरीद सकती हैं। वरना मन होने के बाद भी हम उन्हें छोड़कर या बच्चे को फुसलाकर और मनाते हुए दुकान से बाहर आ जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप दिल्ली के आस-पास या कभी यहां घूमने आ रहे हैं, तो बता दें कि आप यहां के सस्ते खिलौना मार्केट से थोक में टॉयज खरीदकर घर ले जा सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको दिल्ली की 3 ऐसे बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से मनपसंद और ढेरों खिलौने बच्चों के लिए ले जा सकती हैं।
सदर बाजार (Sadar Bazar)
दिल्ली का सदर बाजार एशिया के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक है, और यह खिलौनों के लिए भी एक प्रमुख केंद्र है। यहां से आप सॉफ्ट टॉय, नॉलेज टॉय रिमोट-कंट्रोल गाड़ियां हों या पजल टॉयज जैसे तमाम खिलौनों को थोक और बेहद किफायती दाम में खरीद सकती हैं। में मिल जाएंगे। यदि आप थोक में खरीदना चाहते हैं या कई खिलौने एक साथ लेना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए एकदम सही है। अगर आप करें कीमत तो यहां 50 रुपये से खिलौनों की शुरुआत हो जाती है। टॉयज के साथ ही बच्चों के लिए कुर्सी, स्टडी टेबल, न्यू बोर्न बेबी के जरूरी प्रोडक्ट्स भी कम दाम में ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Uttar Pradesh Famous Market: महिलाओं के लिए जन्नत है उत्तर प्रदेश का ये मार्केट, शॉपिंग के लिए है फेमस
करोल बाग मार्केट (Karol Bagh Market)
खिलौने की खरीदारी के लिए आप सदर बाजार के अलावा करोल बाग मार्केट भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां आपको सस्ते दामों के साथ ही अलग-अलग प्रकार के खिलौने आसानी से मिल जाएंगे। वहीं अगर आप अपने बच्चे के लिए खिलौने के साथ स्टेशनरी का सामान भी लेना चाहती हैं, तो इसके लिए भी यह बाजार बेस्ट है। करोल बाग मार्केट दिल्ली के प्रमुख बाजारों में से एक है। यहां आपको बच्चों के साथ-साथ हर उम्र दराज के लोगों के लिए कुछ न कुछ सामान जरूर मिल जाएगा।
इंद्रलोक मार्केट (Inderlok Market)
ऊपर बताए गए बाजारों के साथ ही आप दिल्ली की इंद्रलोक मार्केट भी विजिट कर सकती हैं। इस बाजार से आप 1000 रुपये में बच्चों के लिए 3-4 हजार का सामान खरीद सकती हैं। यहां आपको रोबोटिक खिलौने, हेलीकॉप्टर, ड्रोन, म्यूजिकल टॉयज के साथ ही रिमोट से चलने वाली गाड़ियां और कार आसानी से मिल जाएंगे। गुरुवार का दिन इस बाजार को एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट रहेगा।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली की इन मार्केट से खरीद सकती हैं सस्ते चादर, तकिए और पर्दे.. सिर्फ 100 रुपये में भी मिल सकते हैं एक से बढ़ कर एक कलेक्शन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।