Chandigarh University: सामने आया एक हैरतअंगेज मामला, 60 छात्राओं के प्राइवेट वीडियो हुए वायरल

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का नहाते वक्त कई प्राइवेट वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद 8 छात्राओं ने खुदकुशी करने की भी कोशिश की है।
Updated:- 2022-09-18, 13:43 IST
image

सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कुछ अजब-गजब वीडियो लोगों को बहुत गुदगुदाते हैं तो कुछ हैरान कर देते हैं। इन दिनों हैरतअंगेज छात्राओं के प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो बहुत शर्मनाक है। दरअसल ये तमाम वीडियो पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाथरूम के हैं, जहां एक छात्रा ने लगभग 60 लड़कियों का नहाते वक्त वीडियो बना लिया और इंटरनेट पर डाल दिया।

वारदात के बाद 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की और 2 लड़कियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्राओं ने देर रात प्रदर्शन भी किया। इसके बाद भी कॉलेज का प्रशासन चुप्पी साधे रहा और फिर मामला गर्म हुआ। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।   

क्या है मामला?

Viral videos news

मोहाली स्थित गर्ल्स हॉस्टल का है, जिसमें एक छात्रा अन्य लड़कियों की नहाते वक्त वीडियो बनाया करती थी और इन वीडियो को अपने एक पुरुष दोस्तों को भेजती थी। बताया जा रहा है कि इन वीडियो को छात्रा के दोस्त ने इंटरनेट पर वायरल कर दिया और इसके बाद वारदात का खुलासा हुआ। 

इसे ज़रूर पढ़ें- Delhi में हर दिन 2 लड़कियों का होता है रेप, राजधानी के बारे में ये बातें हैं बहुत डरावनी

छात्राओं ने की आत्महत्या की कोशिश 

इंटरनेट पर वायरल वीडियो के बाद लगभग 8 छात्राओं ने खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि, अभी किसी की मरने की खबर नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि 2 की हालत गंभीर है। छात्राओं के अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया है। (ये हैं गर्ल्स हॉस्टल में होने वाली सबसे यादगार चीजें)

कालेज प्रबंधन ने नहीं लिया कोई एक्शन 

बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी का प्रबंधन स्टूडेंट्स पर मामला दबाने के लिए दबाव बना रहे हैं। छात्राओं का कहना है कि इस वारदात की शिकायत जब कालेज प्रबंधन से की, तो प्रबंधन ने कुछ भी कार्रवाई नहीं की और मामला दबाने के लिए दबाव बनाया।

पूर्व सीएम ने सख्त कार्रवाई करने की मांग 

इस वारदात के बाद पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ये घटना न सिर्फ शर्मनाक है बल्कि हैरतअंगेज कर देने वाली है। कैप्टन ने आगे कहा कि इस घटना में जो लोग भी जिम्मेदार हैं, उन्हें सख्त सजा दी जानी चाहिए। 

 

केजरीवाल ने आश्वासन दिया कि दोषियों को कड़ी सजा देंगे

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके Viral किए हैं। ये बेहद संगीन और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़ित बेटियां हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें। इसके बाद से ही लगातार लोगों का गुस्सा फूट रहा है। 

इसे ज़रूर पढ़ें- व्हीलचेयर पर खाना डिलीवर करती इस लड़की का वीडियो देख आप भी बजाएंगे तालियां

हॉस्टल मैनेजर रितु रनौट की शिकायत पर मामला दर्ज

बता दें कि इस मामले को लेकर पुलिस ने मामला हॉस्टल मैनेजर रितु रनौट की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए शिमला रवाना हो गई है क्योंकि आरोपी शिमला का रहने वाला है, जिसका नाम सन्नी है। (शादी के बाद दुल्हन का चेहरा देख क्यों बेहोश हो गया दूल्हा)

 

हम आपको इस मामले की अपडेट देते रहेंगे। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।