Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

क्या पूजा-पाठ में लोहे के बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं?

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के लिए किस तरह के बर्तनों का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। साथ ही क्या लोहे के बर्तन इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2024-11-01, 17:00 IST
can we use iron utensils for puja

सनातन धर्म में पूजा-पाठ के लिए शुद्ध बर्तनों की आवश्यकता होती है। जिनका इस्तेमाल विशेष रूप से सभी देवी-देवताओं को भोग लगाने के लिए किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान को सही और शु्द्ध पात्र में भोग लगाया जाए, तो व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही उत्तम फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। आपको बता दें, पूजा-पाठ के लिए कई तरह के धातु के बर्तन हैं। जैसे कि सोना, चांदी, तांबा, स्टील आदि। अब ऐसे में सवाल है कि क्या पूजा-पाठ में लोहे के बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

क्या पूजा-पाठ में लोहे के बर्तन का उपयोग कर सकते हैं?

58140821istock-1221826739_1629438652

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा-पाठ में भूलकर भी लोहे के बर्तन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूजा-पाठ में लोहे के बर्तन का इस्तेमाल करना वर्जित माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि लोहे में नकारात्मक ऊर्जा जल्दी आकर्षक होती है और यह धातु भगवान को भोग लगाने के लिए शुभ नहीं माना जाता है।

शनि ग्रह से है लोहे का संबंध

ज्योतिष शास्त्र में लोहे का संबंध शनि ग्रह से बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि लोहे का कठोर और ठोस स्वभाव शनि के गुणों से मेल खाता है। लोहे में जल्दी जंक लग जाता है। जिसके कारण इसे अशुभ फलों की श्रेणी में रखा गया है। इस पात्र में भोग लगाने से देवी-देवता भोग ग्रहण नहीं करते हैं। इसलिए आप लोहे के पात्र में भूलकर भी भोग न लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें - पूजा घर में बर्तन रखते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

लोहे का पात्र है अशुद्ध

लोहे के पात्र को अशुद्ध माना गया है। अगर आप इस धातु के पात्र में भोग लगाते हैं, तो इससे जातक के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ता है। साथ ही शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं। इसके अलावा व्यक्ति को मानसिक शांति भी नहीं मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें - पूजा में क्या है तांबे के बर्तनों का महत्व, जानें एक्सपर्ट से

पूजा में कब करें लोहे के बर्तन का इस्तेमाल?

foods-to-never-cook-in-iron-kadhai-tips

अगर आप लोहे के पात्र का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप हवन का खासतौर से कर सकते हैं। लोहे के पात्र में हवन करने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही व्यक्ति का स्वास्थ्य में अच्छा रहता है। इसके अलावा व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।