Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:48 PM IST

बंद अलमारी से आती है सड़न वाली बदबू? बस ये एक छोटी सी चीज रखें, गायब होगी गंध

अलमारी से आने वाली सीलन या सड़न की बदबू नमी, फफूंद या गीले कपड़ों के कारण होती है। इस दुर्गंध को दूर करने के लिए महंगे उत्पादों की बजाय घरेलू उपाय प्रभावी हैं। बेकिंग सोडा नमी और गंध सोखता है, जबकि कॉफी पाउडर, कपूर-लौंग और चावल-एसेंशियल ऑयल भी मददगार हैं।
Updated:- 2026-04-15, 16:53 IST
image

आपने देखा होगा कि जब हम काफी समय बाद अपनी अलमारी खोलते हैं, तो उसमें से एक अजीब सी सीलन भरी या सड़न वाली गंध आने लगती है। यह समस्या न केवल पुराने कपड़ों के साथ होती है, बल्कि कई बार नए और साफ धुले कपड़ों में भी वह गंदी बदबू बस जाती है। यह गंध इतनी जिद्दी होती है कि परफ्यूम लगाने के बाद भी नहीं जाती, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, महंगे महकते हुए पाउच खरीदने के बजाय आप घर में मौजूद एक छोटी सी चीज से इस गंध को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अलमारी से बदबू को दूर करने का क्या कारण है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

अलमारी से बदबू क्यों आती है?

जब अगर अलमारी की दीवार में थोड़ी भी नमी आ जाती है या कमरे में वेंटिलेशन कम होता है, तो अंदर मोल्ड या फफूंद पनपने लगती है, जिससे सड़न वाली गंध आती है।

 2 - 2026-04-15T160600.640

  • कई बार हम पहने हुए कपड़ों को बिना धोए या थोड़े गीले कपड़ों को अलमारी में रख देते हैं। कपड़ों में मौजूद पसीना और नमी बैक्टीरिया को जन्म देती है।
  • लंबे समय तक अलमारी न खोलने से वहां की हवा स्थिर हो जाती है, जो दुर्गंध का कारण बनती है।

इसे भी पढ़ें - खुशबू से महकेगा कोना-कोना, महंगे एयर फ्रेशनर छोड़ें; घर पर बनाएं ये 2 कुदरती चीजें

 कैसे दूर करें यह गंध?

  • एक छोटे कांच के जार में 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा भरकर अलमारी के एक कोने में रख दें। यह हवा से सारी नमी और गंध को खुद में सोख लेता है। इसे हर महीने बदलते रहें।

1 - 2026-04-15T160602.734

  • कॉफी की खूशबू बहुत तेज होती है। एक छोटी पोटली में कॉफी पाउडर भरकर रखने से अलमारी कैफे जैसी महकने लगेगी।
  • कपूर की गोली और 4-5 लौंग एक कपड़े में बांधकर रखने से न केवल बदबू जाती है, बल्कि कीड़े-मकौड़े भी दूर रहते हैं।
  • एक बाउल में थोड़े कच्चे चावल और अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर रखें। चावल नमी सोखेगा और तेल खुशबू फैलाएगा।

नोट - जब आप कपड़े धोएं तो उसके बाद जब तक वे कड़क धूप में या पूरी तरह सूख न जाएं, उन्हें अलमारी में न रखें। जरा सी भी नमी पूरी अलमारी को महका सकती है। इससे अलग हफ्ते में कम से कम एक बार 15-20 मिनट के लिए अपनी अलमारी के सारे दरवाजे खोल दें ताकि ताजी हवा अंदर जा सके।

इसे भी पढ़ें - महंगे डिटर्जेंट छोड़िए, नींबू और नमक से ऐसे चमकाएं तकिये के कवर; पीलापन होगा मिनटों में दूर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।