Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:12 AM IST

Wooden Flooring Designs: कम बजट में Bedroom को लग्जरी लुक देंगे 'वुडन फ्लोरिंग', यहां देखें डिजाइंस

कम बजट में बेडरूम को लग्जरी और स्टाइलिश लुक देना चाहते हैं? जानें लैमिनेटेड, एसपीसी, स्टिक वुड और रियल वुड फ्लोरिंग के बेहतरीन डिजाइंस, उनकी खासियतें और फायदे। अपनी जरूरत व बजट के अनुसार चुनें शानदार वुडन फ्लोरिंग विकल्प।
Updated:- 2026-06-10, 17:50 IST
budget friendly flooring

घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अक्‍सर महिलाएं इंटीरियर में तरह-तरह के बदलाव करती हैं। खासतौर पर अपने बेडरूम को हर कोई होटल के कमरे की तरह लग्‍जीरियस बनाना चाहता है। ऐसे में दीवारों के पेंट, फर्नीजर के डिजाइन, फॉल्‍स सीलिंग डिजाइंस के अलावा फर्श का इंटीरियर भी बहुत अहम होता है। बेडरूम की केवल फर्श ही बदलवा दी जाए, तो कमरे का पूरा लुक बदल जाता है और यह बहुत ही कम खर्च में किया जा सकता है। वैसे तो आपको बाजार में बहुत सारे टाइल्‍स मिल जाएंगे, जिन्‍हें आप अपने बेडरूम में लगवाकर उसका पूरा लुक चेंज कर सकती हैं, मगर आज तक वुडन फ्लोरिंग का ट्रेंड चल रहा है। इस तरह की फ्लोरिंग आपके कमरे को बहुत ही शानदार लुक देती है। अगर आप भी बेडरूम की फ्लोरिंग को बदलवाने की सोच रही हैं, तो आज हम आपको वुडन फ्लोरिंग के कुछ डिजाइंस दिखाएंगे, जिनसे मिलते-जुलते डिजाइंस आपको बाजार में मिल जाएंगे। तो आइए जानते हैं, वुडन फ्लोरिंग के कुछ लोकप्रिय डिजाइंस और उनकी खासियतों के बारे में।

लैमिनेटेड वुडन फ्लोरिंग

अगर आपका बजट बहुत ज्‍यादा नहीं है, मगर आप अपने कमरे में कुछ बदलाव करवाना चाहती हैं, तो आप लैमिनेटेड वुडन फ्लोरिंग करवा सकती हैं। इस फ्लोरिंग को करवाने पर लगता है, जैसे असली लकड़ी की फर्श बनवा ली गई हो, मगर असल में यह वुडन टेक्‍सचर वाले पत्‍थर होते हों, जो लैमिनेटेड होने की वजह से वुडन लुक देते हैं। इसमें आपको कई रंग, पैटर्न और टेक्‍सचर मिल जाएंगे। यह फ्लोरिंग सस्‍ती और टिकऊ होती है। जो लोग कम खर्च और समय में अपने बेडरूम को अलग लुक देना चाहते हैं, वे इस तरह का काम फर्श पर करा सकते हैं।

luxury bedroom flooring

एसपीसी वुडन फ्लोरिंग

एसपीसी को स्‍टोन प्‍लास्टिक कॉम्‍पोजिट कहा जाता है। यह भी एक प्रकार की वुडन फ्लोरिंग होती है। इसका ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अगर आपको वुडन फ्लोरिंग साथ-साथ मजबूत और टिकाऊ काम चाहिए, तो यह एक अच्‍छा विकल्‍प है। सबसे अच्‍छी बात यह है कि इसकी फिनिशिंग बहुत ज्‍यादा अच्‍छी होती है, यह आपके कमरे को प्रीमियम लुक देती है। इस तरह की फ्लोरिंग पानी से भी खराब नहीं होती है और लंबे समय तक इसकी चमक बरकरार रहती है।

यह भी पढ़ें- कम बजट में घर की फर्श को देना चाहती हैं मॉडर्न और रॉयल लुक, Plastic Flooring के ये आइडियाज आएंगे काम

budget friendly flooring

स्टिक वुड फ्लोरिंग

बेडरूम को जल्दी और कम खर्च में नया लुक देने के लिए स्टिक वुड फ्लोरिंग भी एक बेहतरीन विकल्प है। इसे पील-एंड-स्टिक फ्लोरिंग भी कहा जाता है। इस फ्लोरिंग को लगाने के लिए ज्यादा कंस्‍ट्रक्‍शन कराने की आवश्यकता नहीं होती। यह फ्लोरिंग कार्पेट की तरह होती है। इसमें पीछे चिपकाने वाली परत होती है, जिससे इसे किस भी चीज पर आसानी से चिपकाया जा सकता है। इसमें आपको ढेरों पैटर्न और रंग देखने को मिल जाएंगे। आप अपनी दीवारों के रंग और फर्नीचर के कलर से मैच करते हुए इस फ्लोरिंग को करा सकती हैं । बेस्‍ट बात तो यह है कि अगर आप इस फ्लोरिंग से बोर हो रही हैं, तो आप इसे आसानी से हटवाकर दूसरी फ्लोरिंग करवा सकती हैं। 

flooring ideas for home

रियल वुड फ्लोरिंग

अगर आप अपने बेडरूम को वास्तव में लग्जरी और क्लासिक लुक देना चाहती हैं, तो थोड़ा बजट आपको बढ़ाना होगा। आप अपने बेडरूम में रियल वुड फ्लोरिंग करा सकती हैं। यह सबसे प्रीमियम विकल्प माना जाता है। यह फ्लोरिंग असली लकड़ी से तैयार की जाती है, जिससे इसकी खूबसूरती और टेक्सचर बेहद आकर्षक दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें- खराब फ्लोरिंग की वजह से कमरे में भर रहा है पानी, सही करने के लिए अपनाएं ये तरीके

luxury bedroom look

कम बजट में बेडरूम को स्टाइलिश और लग्जरी लुक देने के लिए वुडन फ्लोरिंग एक शानदार विकल्प है। लैमिनेटेड, एसपीसी, स्टिक वुड और रियल वुड फ्लोरिंग जैसे विकल्पों में से आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही डिजाइन चुन सकती हैं और अपने बेडरूम की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकती हैं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।