बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस ने करवा चौथ पर अपने पति के लिए लिखे ये रोमांटिक मैसेज

अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर का पहला करवा चौथ था, उनका तो अपने पति के लिए रोमांटिक मैसेज लिखना तो बनता ही था लेकिन इस लिस्ट में बॉलीवुड और टीवी की कई और एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है। टीवी की फेमस बहू दिव्यांका त्रिपाठी हों या फिर शिल्पा शेट्टी कई एक्ट्रेसेस ने सोशल मीडिया पर अपने पति की फोटो के साथ उनके लिए एक प्यार भरा मैसेज लिखा।
सोनम कपूर का मैसेज
सोनम कपूर का शादी के बाद पहला करवा चौथ था और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति आनंद आहूजा संग बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। सोनम ने आनंद के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “मैंने हमेशा आपके साथ बेहतर जिंदगी जीने की उम्मीद की है और आपको सबसे प्रोगेसिव, दयालु और सभ्य इंसान के रूप में देखती हूं। हैप्पी करवा चौथ और पूरी शिद्दत से व्रत न रखने पर टांग खींचने के लिए शुक्रिया। आनंद ने भी सोनम की इस पोस्ट का जवाब देने में देरी नहीं की और उन्होंने लिखा, “मैं सिर्फ इतना कहा था मैं व्रत रखूंगा अगर तुम रख रही हो। अगर हम व्रत नहीं रखते तो बाहर चलते हैं। साथ में इस दिन को एंजॉय करते हैं। क्या ये टांग खींचना है? मुझे तो ये समझदारी की बात लगी।“

साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने भी इस बार अपना पहला करवा चौथ मनाया। हालांकि सोनम कपूर ने व्रत नहीं रखा लेकिन इस त्यौहार को लेकर वो बहुत एक्साइटेड थी और उन्होंने पति आनंद के साथ मेहंदी भी लगाई।
Read more: पहला करवा चौथ होता है खास, जानिए इसके पीछे की वजह
अनुष्का शर्मा का मैसेज

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपनी शादी के बाद पति विराट कोहली के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखा। विराट ने भी ऐतिहासिक शतक जड़ अनुष्का को खास तोहफा दिया। अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ एक फोटो अपने फैंस के साथ शेयर की और उसका कैप्शन दिया, “मेरे चांद, मेरे सूरज, मेरे तारे, मेरे सब कुछ हो तुम।“
युविका चौधरी का मैसेज
View this post on Instagram
युविका चौधरी का भी शादी के बाद पहला करवा चौथ था और इसी सिलसिले में उन्होंने एक वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर की जिसमें वो करवा चौथ को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रही हैं।
शिल्पा शेट्टी का मैसेज
शिल्पा शेट्टी ने चांद और अपने पति को एक साथ देखते हुए एक खूबसूरत तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की और साथ ही उन्होंने एक मैसेज भी लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पति राज कुंद्रा भी उनके लिए करवा चौथ का फास्ट रखते हैं।

शिल्पा शेट्टी ने इस बार करवाचौथ इंडिया में नहीं बल्कि श्रीलंका में सेलिब्रेट किया है। एक इवेंट के कारण शिल्पा को वहां जाना था। ऐसे में शिल्पा ने सोशल मीडिया पर वहां से बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। इन फोटोज में वो अपने पति राज कुंद्रा के साथ करवाचौथ की पूजा करती दिखाई दे रही है। दिलचस्प बात ये हैं कि श्रीलंका में शिल्पा शेट्टी ने व्रत तो रख लिया लेकिन देर रात साढ़े नौ बजे तक भी इंतजार करने के बाद उन्हें वहां चांद नजर नहीं आया। ऐसे में उन्होंने इंडिया से अपनी एक दोस्त से चांद की तस्वीर मंगाई और फिर व्रत खोला। आपको बता दें कि शिल्पा के साथ-साथ उनके पति राज कुंद्रा ने भी उनके लिए व्रत रखा था।
दिव्यांका त्रिपाठी का मैसेज

दिव्यांका त्रिपाठी ने करवा चौथ पर अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर करते टाइम उसका कैप्शन लिखा था, “रात का नशा अभी आंखों से गया नहीं।“ दिव्यांका रेड साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।
Read more: दिव्यांका त्रिपाठी के ये 5 मैसेज बदल सकते हैं आपकी भी जिंदगी
आयुष्मान खुराना का मैसेज

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। ताहिरा के राइट ब्रेस्ट में कैंसर के चलते आयुष्मान के लिए व्रत नहीं रख सकी थीं। आयुष्मान ने करवा चौथ पर इंस्टाग्राम पर अपनी हथेली की तस्वीर साझा की जिसमें हिंदी में मेंहदी से ताहिरा का नाम लिखा हुआ था। तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में आयुष्मान ने लिखा, "वह इस बार व्रत नहीं कर सकतीं लेकिन मैं करूंगा। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए।“
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।